: कोरबा/चिल्ड्रन पार्क रवि शंकर शुक्ला नगर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस।
Sun, Jan 7, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) श्री धाम वृंदावन के प्रख्यात भागवत प्रवक्ता श्री हित ललित वल्लभ जी महाराज ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब पर ठाकुर जी की विशेष कृपा है जिस वजह से आप भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। महाराज श्री ने कहा कि भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं कुछ सीखना चाहते हैं तो कथा में कथा के प्यासे बनकर आए अपने हृदय को रिक्त रखें तभी कथा हृदय पटल पर उतरेगी प्रभु तो सत्य और सर्वेश्वर हैं जो सृष्टि की रचना करते हैं पालन करते हैं और समय-समय पर संहार भी करते हैं,लेकिन आज मानव भगवान की भक्ति छोड़कर विषय वस्तु को भोगने में लगा है। परंतु मानव जीवन का उद्देश्य भगवान श्री कृष्ण की प्राप्ति होना चाहिए ।
आगे बताया कि जब द्रोपति का चीर दुशासन ने खींचा तब द्रोपति ने अपने बल बुद्धि से अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की अंत में भगवान श्री कृष्ण को याद किया तब भगवान श्री कृष्ण वस्त्र अवतार लेकर प्रकट हो गए और द्रोपदी की लाज बचाई, आगे बताया पांडवों का स्वर्गारोहण व परीक्षित जन्म की कथा श्रवण कराते हुए बताया की परीक्षित का राज्य अभिषेक होने के बाद एक दिन परीक्षित ने अपने कोष से एक मुकुट मंगवा कर अपने मस्तक पर धारण किया वह मुकुट जरासंध का था पाप की कमाई मैं कलयुग का वास है इस मुकुट के कारण धर्म श्रेष्ठ राजा परीक्षित के मन में शिकार करने की इच्छा प्रगट हुई और वह शिकार करने वन में चले गए काफी दूर पहुंचने पर उन्हें प्यास लगी वह समीक मुनि के आश्रम में गए समिक मुनि ध्यान मग्न थे जिससे वह राजा का सत्कार नहीं कर पाए जिस कारण राजा परीक्षित ने क्रोधित हो उनके गले में एक मृत सर्प को डाल दिया शमीक मुनि के बालक श्रृंगी को जब पता चला तो उसने श्राप दे दिया की जिसने मेरे पिता के गले में सर्प डाला है आज से सातवें दिन तक्षक सर्प के डसने से उसकी मृत्यु हो जाएगी । प्रसंग आगे बढ़ाते हुए महाराज जी ने श्री सुखदेव जी के जन्म की कथा श्रवण कराई। वृंदावन धाम से पधारे विद्वानों द्वारा प्रातः काल में श्रीमद् भागवत मूल पाठ हो रहे है श्री हित सेवा सहचारी महिला समिति ने श्रद्धालु श्रोताओं से कथा श्रवण करने की अपील की है, सभी धर्म प्रेमी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करें।
: कोरबा कलेक्टर ने शहर की यातायात व्यवस्था का किया अवलोकन
Sun, Jan 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज शहर के विभिन्न मार्गो व चौक-चौराहों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा, लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री वसंत ने अधिकारियों से शहर में भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम वाले स्थानों की जानकारी लेते हुए सीएसईबी चौक, सर्वमंगला तिराहा, सर्वमंगला-कनकी मार्ग, राताखार मार्ग, मेजर ध्यानचंद चौक, परसाभाठा चौक और रिस्दी चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी प्वांइट्स से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने कहा कि भारी वाहनों के कारण यातायात का दबाव और इसके कारण जाम न लगे, इसका ध्यान रखा जाएं।भारी वाहनों के कारण आमजनों को परेशानी न हो और दुर्घटना की स्थिति न बने इसका भी विशेष ध्यान रखते हुए ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने खदान से कोयला लेकर निकलने वाले भारी वाहनों का संचालन निर्धारित रूट से ही करने के निर्देश दिए। वहीं भारी वाहनों के शहर के भीतर प्रवेश मार्गो एवं निकासी प्वाइंट का अवलोकन कर यातायात व्यवस्था बेहतर व सुगम बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मुख्य मार्गों पर वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्किंग नहीं होना चाहिए ताकि अनावश्यक रूप से यातायात बाधित न हो। जिले से बाहर जाने वाली भारी वाहनों को शहर के आउटर से ही आवागमन की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वमंगला मंदिर के आगे बन रहे सड़क निर्माण का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
गेरवाघाट इनटेक वेल का किया अवलोकन।कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज शहर के गेरवाघाट में अमृत मिशन योजना अंतर्गत निर्मित इनटेक वेल का अवलोकन किया। उन्होंने यहां से होने वाले जल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेकर निर्देश दिए।
गेरवाघाट स्थित इस इनटेक वेल में पंपिंग के माध्यम से हसदेव नदी का रॉ वॉटर लेकर कोहड़िया स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (29 एमएलडी) तक पहुंचाया जाता है। यहां से जल उपचारित कर अमृत मिशन योजना पार्ट-2 दर्री, सर्वमंगला, बांकी-मोंगरा क्षेत्र के लिए सप्लाई की जाती है। इसके पश्चात कलेक्टर ने इनटेक वेल के पास ही नहर में क्रास रेगूलर गेट के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गेरवाघाट मार्ग को पंपहाउस से जोड़ने वाली निर्माणाधीन नहर मार्ग का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
: बालको के शीतकालीन शिविर से सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता को मिला बढ़ावा
Sun, Jan 7, 2024
कोरबा।
बालकोनगर(,न्यूज उड़ान) । भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परियोजना 'कनेक्ट' के तहत 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए शीतकालीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और लेखा (सेमा) विषयों के सत्र पर केंद्रित था।जिसका उद्देश्य छात्रों को दैनिक अभ्यास के माध्यम से उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य में करियर चुनाव के लिए तैयार करना था।कार्यक्रम में कुल 140 छात्रों ने पंजीकृत किया था। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विशेषज्ञों द्वारा करियर परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया जिससे छात्रों को करियर के विभिन्न क्षेत्रों और उनके महत्व के विषय को जानने में मदद मिली। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बताया गया जिसके माध्यम से भविष्य में उन्हें करियर चुनने के विकल्प में मदद मिल सके।शिविर के माध्यम से छात्रों के भीतर संगठनात्मक और टीम बिल्डिंग कौशल को बढ़ावा दिया गया जो यह सुनिश्चित करती हैं कि वे टीम के वातावरण में बेहतर ढंग से कार्य करें।
इसके साथ-साथ अग्नि सुरक्षा कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। इसमें छात्रों को आग की आपात स्थिति के मामले में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया करने के लिए जागरूक किया गया।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि समावेशी और समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारे सामुदायिक विकास प्रयासों में प्रमुख स्तंभ है। गुणवत्तापूर्ण और व्यावसायिक शिक्षा के साथ हमारे युवा छत्तीसगढ़ और भारत के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कंपनी की परियोजनाओं के माध्यम से हमारा लक्ष्य स्थानीय युवाओं के बीच कौशल विकास के अवसरों तथा व्यावसायिक शिक्षा बढ़ावा देना जिससे उन्हें रोजगार योग्य कौशल सीखने के अवसर प्राप्त हों। देश के उत्तरोत्तर विकास में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हमारे विभिन्न सामुदायिक विकास कार्यक्रम इसी दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं।गवर्नमेंट स्कूल, गोढ़ी की प्रिंसिपल रिनी दुबे ने कहा कि बालको हमारे छात्रों के लिए सीखने का अनुकूल माहौल बनाने में हमारी मदद कर रहा है जो बेहद सराहनीय है।
हमारे छात्र निश्चित रूप से सार्थक कदम का लाभ उठाएंगे और इस क्षेत्र में विकास का नेतृत्व करेंगे। करियर काउंसलिंग सपोर्ट एक बेहतरीन पहल है जो उन्हें अकादमिक और करियर-उन्मुख निर्णय लेने की दिशा में मार्गदर्शन करेगा।वर्ष 2016 में शुरू किए गए परियोजना ‘कनेक्ट’ के अंतर्गत नियमित कक्षाएं आयोजित कर, ड्रॉपआउट छात्रों को पढ़ाने और ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन शिविर के माध्यम से सामुदायिक क्षेत्र में शिक्षा को नईं उचांईयों पर पहुंचा रहा है। बालको कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और अकाउंटेंसी (सेमा) में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मदद से छात्रों के ग्रेड में सुधार, शिक्षकों की क्षमता निर्माण और करियर परामर्श के साथ सरकारी स्कूलों में सीखने का शैक्षिक माहौल विकसित करना है। छह सरकारी स्कूलों में परियोजना के माध्यम से सेमा विषयों पर नियमित कक्षाओं से 2500 से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं।