: स्कूलों में नहीं है गैस कनेक्शन, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन। देखिए वीडियो
Thu, Dec 7, 2023
कोरबा(न्यूज उड़ान ) जिले में मध्याह्न भोजन चूल्हे पर बनाया जा रहा है। कई स्कूलों में आज भी रसोई गैस कनेक्शन ही नहीं हैं तो कई स्कूलों में गैस सिलेंडर चोरी हो चुके हैं। लकड़ी के चूल्हे से उठने वाले धुएं से बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। मामला तब उजागर हुआ जब हमारी टीम स्कूल में पहुंच कर खाना बनते देखा,जहां एक तरफ केन्द्र सरकार 'उज्जवला' योजना के जरिए गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन मुहैया करवा रही है तो वहीं जिले के सैकड़ो स्कूलों में आज भी लकड़ी पर ही खाना पकाया जा रहा है. जिले के सैकड़ो स्कूल आज भी विकास की मुख्य धारा से पूरी तरह से नहीं जुड़ पाए हैं. आज भी इन स्कूलों में सरकार की योजनाओं का लाभ ठीक से नहीं मिल पा रहा है. https://youtu.be/QiC1Uxb2oqU?si=oON9X5ZlssaqqAUJ सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही महत्वाकांशी मिड डे मील योजना चलाने में भोजन माताओं का दम घुटा जा रहा है. धुएं के गुबार के बीच जिले के सैकड़ो स्कूलों में आज भी भोजन बनाने वाली महिला समूह खाना पकाने को मजबूर हैं.भोजन पकाने वाली महिला समूहों को भोजन सामाग्री की राशि और मानदेय विगत 4 माह से नही मिल सकी है जिससे घर संचालन के साथ साथ बच्चो को खिलाने के लिए दुकान से उधारी समान लेकर उसकी पूर्ति की जा रही है जिससे बच्चे भूखे न रहे।सरकार बदलने के बाद क्या अब भोजन बनाने वाली माता को लाभ मिलेगा, क्या स्कूलों में गैस कनेक्शन हो पाएंगे, क्या रुकी मानदेय और राशन का पैसा मिलेगा ..? https://youtu.be/Ehej6tyWD4s?si=uYcQw6l6yH40pbie जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि जिन गांव में गैस सिलेंडर की कनेक्टिविटी नही है वहाँ स्कूलों में आज भी लकड़ी में खाना बन रहा है लेकिन स्कूलों में धुँए को किचन से निकालने के लिए चिमनी या एडजस्ट फैन लगाने के आदेश जारी किए जाएंगे जिसे बच्चो को सुरक्षित माहौल प्राप्त हो,
खाना बनाने वाली महिला समूहों की सैलरी रायपुर से आती है अभी 4 माह से नही आई है पूरे प्रदेश में इस वजह से मानदेय नही मिल पाया है भोजन की राशि भी रायपुर से आती है जो अभी नही आ रही है कुछ दिनों में आने की संभावना है
: बालको ने दिव्य ज्योति स्कूल के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस
Thu, Dec 7, 2023
कोरबा बालकोनगर, (न्यूज उड़ान) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने समावेशिता को बढ़ावा देने और दिव्यांग बच्चों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। कंपनी ने दिव्यांग बच्चों के लिए माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन और कपड़ा सिलाई पर प्रशिक्षण सहित कई सत्रों को आयोजित किया।कंपनी ने अपने कर्मचारियों को प्रेरक कहानियों और हस्त चित्रों के साथ इन बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए एक मंच प्रदान किया।दिव्यांग किशोरों को अक्सर माहवारी और दिव्यांगता से जुड़े दोहरे चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।बालको ने माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष रूप से डिजाइन किए गए शिक्षण मॉड्यूल को शुरू किया। यह मॉड्यूल बालको की नई किरण परियोजना के अंतर्गत शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य माहवारी संबंधी मिथकों और भ्रांतियों के प्रति लोगों में जागरूकता और क्षमता निर्माण के माध्यम से माहवारी के दौरान स्थायी स्वच्छता प्रथाओं का विकास करना है। दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्देशित इस मॉड्यूल में विशेष रूप से माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन पर दिव्यांग किशोरों को शिक्षित करने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई शिक्षण सामग्री और तरीके उपलब्ध कराए गए हैं।बालको ने 'स्टिच माई ओन पैड' नामक एक विशेष क्षमता-निर्माण कार्यक्रम भी संचालित किया। आर्थिक रूप से कमजोर और माहवारी से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करते हुए कंपनी द्वारा संचालित प्रशिक्षण ने अलग-अलग दिव्यांग किशोरियों को अपने स्वयं के पुन: प्रयोज्य कपड़े के पैड सिलने के लिए सशक्त बनाया।बालको ने उनकी माहवारी संबंधी जरूरतों के लिए एक स्थायी और स्वच्छ समाधान प्रदान किया।कंपनी के मॉड्यूल से मूक, श्रवण और दृष्टि बाधित बच्चों और संवेदी चुनौतियों का सामना करने वाले इन व्यक्तियों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। कर्मचारी की स्वयंसेवा भावना के माध्यम से कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ परिचर्चा सत्र का आयोजन किया, जिसने इन दिव्यांग बच्चों में आशा और प्रेरणा पैदा की। कई कर्मचारी प्रेरणादायक कहानी सुनाने और हाथ से पेंटिंग बनाने जैसी गतिविधियों के माध्यम से इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए सरकारी संस्थान, दिव्य ज्योति स्कूल, कोरबा छत्तीसगढ़ के 120 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको समावेशिता की शक्ति और समाज के समग्र विकास पर इसके सकारात्मक प्रभाव में विश्वास करता है। बालको में हम ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो सभी को समान अवसर दे। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर हमें अपनी पहल के साथ एक समावेशी समाज के निर्माण में योगदान करने पर गर्व है, जिसका उद्देश्य न केवल शिक्षा और सहायता प्रदान करना है, बल्कि सभी लोगों में सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना भी है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हम बाधाओं को तोड़ने और सभी के लिए अधिक न्यायसंगत भविष्य बनाने की उम्मीद करते हैं।कार्यक्रम में बालको के दिव्यांग कर्मचारी श्री आकाश कौशिक ने कहा कि इस पहल के लिए स्वयंसेवा करना अविश्वसनीय अनुभव रहा है। मुझे अपने व्यक्तिगत जीवन और करियर दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अनुभव को बच्चों के साथ साझा करने का अवसर मिला। यह दर्शाता है कि हमारी दिव्यांगता हमारी रूकावट नहीं है, बल्कि विशिष्ट क्षमताएं हैं। बालको के साथ मिलकर हमने विविधता की एक कथा चित्रित की, जिसमें रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए हमने यह साबित किया कि प्रत्येक अपनी विशिष्ट क्षमताओं के साथ प्रगति करती दुनिया में योगदान कर रहे हैं।एक समान कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता के रूप में बालको विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए कई पहल करता है। संवेदीकरण कार्यशालाओं और प्रशिक्षण का आयोजन कर बेहतर कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा देता है जो समझ और सम्मान पर पनपती है। कंपनी एक समावेशी नियुक्ति दृष्टिकोण अपनाते हुए योग्यता-आधारित चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करती है। कंपनी सक्रिय रूप से विविध पृष्ठभूमि, अनुभव और क्षमता युक्त प्रतिभा की तलाश करती है, जिससे विविधता और समावेशन की प्रतिबद्धता मजबूत होती है। कंपनी ने अब तक अपने यहां 18 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों और 5 दिव्यांग कर्मचारियों को नियोजित किया है।
: पॉजिटिव होना जरूरी नहीं, निगेटिव नहीं होना बड़ी बात है: सौरभ कुमार
Thu, Dec 7, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान) विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आचार संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् जिले में निर्वाचन दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी मास्टर ट्रेनर्स, माइक्रो ऑब्जरवर्स तथा छोटे से लेकर बड़े कार्यों में निर्वाचन कार्यों में सहयोग करने वाले कर्मचारियों के प्रति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आभार प्रकट करने के साथ ही उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने इस दौरान कहा कि सभी ने बड़ी मेहनत से काम किया है और निष्पक्षता तथा पारदर्शिता को भी बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी की कोई शिकायत भी नहीं आई, सामने वालों का भरोसा भी कायम रहा। आरोप-प्रत्यारोप भी नहीं लगे। मेरा मानना है कि पॉजिटिव ही होने से ज्यादा जरूरी निगेटिव नहीं होना बड़ी बात है।
जिला पंचायत सभा कक्ष में निर्वाचन कार्यों का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन होने पर निर्वाचन में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी गई।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि यदि किसी से गलती हुई हो तो वे कार्यों में सुधार अवश्य करें। निर्वाचन का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रक्रियात्मक तरीके से संपादित की जाती है। आने वाले कुछ महीनों में लोकसभा का भी चुनाव है, ऐसे में आपके द्वारा किए गए कार्यों का लाभ आपको मिलेगा। निर्वाचन के कार्य को गंभीरता से लेना चाहिए, लापरवाही पर करियर में दाग लग जाता है। इसलिए निष्पक्षता, पारदर्शिता का ध्यान जरूरी है। कार्यों में कोताही पर कार्यवाही अवश्य की जानी चाहिए ताकि अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगी टीम अच्छी थी, जो कार्य सौंपा गया था समय पर पूरा किया गया।
कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश तथा लगातार समीक्षा के पश्चात अनेक शंकाओं को दूर कर निर्वाचन के कार्यों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी।वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और समन्वय से कहीं कोई समस्या नहीं आई। जिले में शांति पूर्ण तरीके से मतदान और मतगणना भी संपन्न हुई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही हाथ मिलाकर कलेक्टर ने किया कर्मचारियों को सम्मानित ।निर्वाचन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार जताने के साथ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कार्यों को जिम्मेदारी तथा निष्पक्षता के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी रामनिवास साहू, आर. के. श्रीवास, शीतल अग्रवाल, दीनदयाल भारद्वाज, पीताम्बर पटेल को प्रमाण पत्र देकर और हाथ मिलाकर सम्मानित किया।प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया के प्रति भी जताया आभार -।कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा जिले में निर्वाचन कार्य के सफलता पूर्वक संपन्न होने और आचार संहिता के दौरान जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया द्वारा सकारात्मक माहौल बनाए रखने तथा जिला प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।