: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेने आवेदन आमंत्रित
Thu, Dec 7, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ) मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत विनिर्माण उद्यम हेतु अधिकतम 25 लाख, सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु अधिकतम 2 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।ऋण हेतु इच्छुक युवक-युवतियां आवेदन पत्र निर्धारित फार्म में भरकर 20 दिसंबर 2023 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अंतर्गत आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण हो। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य एवं निःशक्तजन जैसे आरक्षित श्रेणी के आवदेकों हेतु अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छुट की पात्रता होगी। एक परिवार से एक ही व्यक्ति आवेदन करने के लिए पात्र होगा साथ ही आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्था या सहकारी बैंक का ऋण चूककर्ता नहीं होना चाहिए। आवेदक को प्रधानमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी अन्य योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ नहीं लिया होना चाहिए। योजना अंतर्गत सामान्य वर्ग को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रूपये तक, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 15 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपये तक एवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपये तक के मार्जिन मनी अनुदान की पात्रता होगी। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।
: डीपीएस बालको का मॉडल सीबीएसई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित
Thu, Dec 7, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान )दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको की टीम ने सीबीएसई क्षेत्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी-2023(भुवनेश्वर क्षेत्र) में भाग लिया। यह प्रदर्शनी एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर में 4 एवं 5 दिसंबर को आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में 25 स्कूलों के 45 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय की कक्षा छठवीं की छात्राएँ पूर्वा पटेल एवं आकांक्षा पटेल ने विज्ञान शिक्षक श्री प्रवीण पटेल के मार्गदर्शन में इस दो दिवसीय प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में भाग लिया।प्रदर्शनी का थीम समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के युग में स्वास्थ्य जीवन (पर्यावरण के लिए जीवन शैली), कृषि संचार एवं परिवहन एवं कम्प्यूटेशनल सोच पर आधारित था। विद्यालय का मॉडल जीवन पर आधारित हरा शहर था। जिसकी सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ-साथ प्रदर्शनी में आने वालों आगतुंकों ने सराहना की।विद्यालय की टीम को दिल्ली में जनवरी 2024में प्रस्तावित सीबीएसई विज्ञान प्रदर्शनी के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया। इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य श्री कैलाश पँवार एवं विद्यालय परिवार ने प्रतिभागियों अभिभावकों एवं संबंधित शिक्षक को उनके सराहनीय योगदान के लिए शुभकामनाएँ दी।
: आलू प्याज बेचने से लेकर GST इंस्पेक्टर बनने तक का सफर,बबलू गुप्ता
Wed, Dec 6, 2023
छत्तीसगढ़: कोरबा (न्यूज उड़ान) जिला के सीतामढ़ी निवासी बबलू गुप्ता हाल ही में वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुई हैं, जिसके लिए न तो उन्होंने महंगी कोचिंग क्लास ली थी और न ही लाखों रुपए खर्च किए थे। बबलू गुप्ता के पिता संतोष गुप्ता पेशे से बाजार में आलू-प्याज बेचकर घर खर्च चलाते हैं, जो किसी तरह से इस महंगाई भरे दौर में अपने परिवार का गुजारा करते हैं।ऐसे में बबलू गुप्ता ने जब सिविल सर्विस की तैयारी करने का फैसला किया, तो उनके पास कोचिंग क्लास जाने के लिए पैसे नहीं थे। लेकिन बबलू ने मुश्किल हालातों के आगे घुटने नहीं टेके और अपने फैसले पर अड़े रहे, जिसकी बदौलत उन्होंने दिन रात मेहनत की और जीएसटी इंस्पेक्टर बनने में सफलता हासिल कर लिया।बबलू बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में एक होनहार लड़का है, इसलिए उनके पिता ने उन्हें पढ़ाई करने से नहीं रोका। बबलू रानी रोड स्थित गायत्री स्कूल 2015 में 12वीं 95.6% छत्तीसगढ़ मेरिट सूची में 5वीं रैंक हासिल कर कोरबा जिला का नाम रोशन किया था उसके बाद सेेेेे लगातार मेहनत करते रहे. 2020 में एसएससी परीक्षा के समय पढ़ाई के साथ-साथ बुधवारी बाजार में बड़े भाई गोपाल गुप्ता के साथ आलू प्याज बेचनेे का काम भी करता था, साथ ही चाचा और पापा की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भी रहता थाl“बबलू गुप्ता की पढ़ाई पर एक नजर”2015 में 12वीं 95.6% छत्तीसगढ़ मेरिट सूची में 5वीं रैंक हासिल कर कोरबा जिला का नाम रोशन किया था2018 में पोस्ट ऑफिस में जीडीएस के रूप में सेलेक्ट हुआ और पोस्टमैन के रूप में अपनी सेवा दिया2018 में रेलवे ग्रुप डी क्लियर किया लेकिन फिजिकल में रह गया2019 रेलवे एनटीपीसी क्लियर करने से 3 नंबर से रह गयाlपोस्ट ऑफिस में काम करते हुए. 2020 में एसएससी सीजीएल का पहला प्रयास किया लेकिन नहीं निकला पायाl2021 में एसएससी एमटीएस फर्स्ट बार में ही क्लियर कियाl2022 में एसएससी सीएचएसएल परीक्षा क्लियर किया पर मेन्स में रह गया2022 में एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर का एग्जाम क्लियर किया लेकिन चेस्ट 2 सेंटीमीटर कम पड़ गया और उसमें भी नहीं हो पाया2022 एसएससी सीजीएल फिर से क्लियर किया लेकिन मेन्स में 0.9 नंबर से रह गयाlअंततः एसएससी सीजीएल 2023 क्लियर किया ऑल इंडिया रैंक 641 जीएसटी (एक्साइज इंस्पेक्टर) बन गयाlइस परीक्षा को भी एम.टी.एस. के पद पर कार्य करते हुए क्लियर किया है। एम.टी.एस. के रूप में अभी वह केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग बिलासपुर में पदस्थ है।