: थाना कुसमुण्डा द्वारा अवैध नशाली दवाई पर की गई कार्यवाही
Mon, Oct 23, 2023
कोरबा।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा क्षेत्र में अवैध नशीली दवाई के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री राबिन्सन गुरिया के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 22.10.2023 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि आदर्शनगर कुसमुण्डा के निवासी हिमांशु पाल से एक सफेद रंग के पॉलिथिन में मोटर सायकल बजाज पल्सर क्र. सीजी 10 ई जे 9850 के सीट के नीचे रखे नशीली मनोउत्तेजक टेबलेट जो प्रतिबंधित है को रखकर आदर्शनगर स्टेडियम में घुम घुमकर बिक्री कर रहा था कि सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर आरोपी से 50 स्ट्रीप में कुल 500 नग नशीली टेबलेट नाईट्रोसन 10 किमती 6500 रुपये व नशीली टेबलेट बिक्री रकम 500 रुपये तथा मोटर सायकल बजाज पल्सर क्र. सीजी 10 ई जे 9850 को जप्त कर धारा 22 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी हिमांशु पाल पिता छिंदरपाल उम्र 27 वर्ष सा. क्वाटर नंबर एम / 750 आदर्शनगर थाना कुसमुण्डा के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, स.उ.नि. रफिक खान, प्रधान आरक्षक 144 रंजन देवांगन, प्रधान आरक्षक 419 योगेन्द्र आदिले. आरक्षक 819 पुष्पेन्द्र साहू, आरक्षक 486 धीरज पटेल एंव आरक्षक 716 खगेश्वर साहू की भूमिका रही।
: महानवमी पर 1100 कन्याओं के भोज कराएगी माता सीता सेवा समिति
Mon, Oct 23, 2023
कोरबा। शारदीय नवरात्रि के महानवमीं पर 23 अक्टूबर सोमवार को भव्य कन्या भोज का आयोजन माता सीता सेवा समिति के तत्वावधान में सीतामढ़ी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में किया जाएगा। यहां 1100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ भोजन कराया जाएगा एवं आशीर्वाद लिया जाएगा। आयोजन समिति ने शहर के सभी जनमानस से अपील की है माता स्वरूप कन्याओं को लेकर कन्या भोज में शामिल हों साथ ही जो भी श्रद्धालु कन्या भोज में यथासंभव सहयोग करना चाहते हैं, तो समिति से संपर्क कर सकते हैं।
: हसदेव ताप विद्युत गृह के कन्वेयर बेल्ट में घर्षण की वजह से लगी आग पर तत्परता से काबू पाया गया ।
Sun, Oct 22, 2023
कोरबा।
आज दिनांक 22/10/23 प्रातः लगभग 8.30 बजे हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा (प.) के कोल हस्तांतरण संयंत्र में स्थित कोल कन्वेयर 12 B के हेड एंड पुली और कन्वेयर बेल्ट के बीच घर्षण होने से कन्वेयर बेल्ट में आग लग गई थी, जिसपर संयंत्र के अग्नि शमन विभाग व संयंत्र-कर्मियों की तत्परता से तुरंत काबू पा लिया गया ।इस दुर्घटना में लगभग 50 मीटर पुराना बेल्ट और पुली की लैगिंग क्षतिग्रस्त हो गई एवं कुछ सप्लाई केबल झुलस गए, अनुमानित क्षति लगभग 2.5 से 3 लाख रुपए की हैं ।तीनों कन्वेयर बेल्ट में से कन्वेयर A को 3 बजे मध्यान्ह तक पुनः चालू कर लिया गया है एवं बाकी दोनों कन्वेयर B और C को देर संध्या तक यथावत प्रारंभ कर लिया जाएगा ।*इस घटना से उत्पादन में कोई क्षति नहीं हुई,* एच.टी.पी.एस प्लांट की सभी इकाइयां (इकाई नंबर 4 को छोड़कर, जो कि केपिटल ओवरहाल-COH में पहले से shutdown में है), अपनी पूरी क्षमता से उत्पादन में हैं और प्लांट में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता है ।कोल हैंडलिंग प्लांट में हुई उपरोक्त दुर्घटना की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं ।