: 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, निजात अभियान के तहत पाली पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी
Thu, Dec 29, 2022
कोरबा-पाली।
कोरबा जिला में चलाये जा रहे निजात कार्यक्रम, नशा मुक्त अभियान के तहत अवैध शराब, अवैध नशीली दवाईया के बिकी रोकथाम के लिये अभियान व बेसिक पुलिसिंग प्रभावशाली बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री संतोष सिंह से उचित दिशानिर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन पर पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व व मार्ग दर्शन में बेहतर पुलिसिंग प्रभावशील बनाने के लिए एवं अपराध पर अकुंश लगाने अपराधिक गतिविधियों अवैध शराब, अवैध नशीली दवाईयां एवं गुड़ां बदमाश, उपद्रवीयों, लूट डकैती, चोरी पर अंकुश लगाने हेतु मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेंदरीपाली नुनेरा निवासी रमेश कुमार खैरवार पिता सोहन सिंह खैरवार 25 वर्ष थाना पाली, जिला कोरबा (छ ग.) द्वारा अवैध रूप ब्रिकी करने के नियत से एक पीला प्लास्टिक जरिकेन 5 लीटर एवं 2 लीटर वाले स्पाइड के बाटल में 2 लीटर करीब 07 लीटर हाथ भठठी का बना हुआ कच्ची महुआ शराब गंधयुक्त एवं बिक्री के 300 रूपये जप्त किया गया। उक्त आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड पर भेजा गया। उक्त प्रकरण में तस्दीकी एवं विवेचना कार्यवाही में थाना पाली पुलिस स्टाफ सउनि, विमलेश भगत प्रआर. ईश्वर राजपूत,प्रआर. हेमंत कंवर, आरक्षक गीतेश देवांगन, सैनिक कृष्णा डिक्सेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Tue, Dec 27, 2022
कोरबा।
आज दिनाक 27/12/22 को मुखबीर द्वारा सूचना दिया कि माखनपुर गांव निवासी सुरित कुमार लकड़ा द्वारा अपने मकान के सामने गली में महुआ शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.), के द्वारा तत्तकाल तस्दीक़ एवम कार्यवाही करने हेतु आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री ईश्वर त्रिवेदी (रापुसे.) के पर्यवेक्षण में चौकी चैतमा से चौकी प्रभारी सुरेश जोगी प्रधान आरक्षक प्रकाश रजक आरक्षक चामर सिंह, प्रवचन सिंह कवर, रवि पोर्ते के साथ रेड कार्यवाही करने पर आरोपी के द्वारा महुआ शराब बिक्री करते हुए पाया गया जिनके कब्जे से दो नाग हरा रंग की प्टास्टिक जरीकेन डिब्बा में जुमला 10 लीटर महुआ शराब एवं महुआ शराब बिक्री रकम 120 रुपये रखे होना पाया गया जिसे जप्त कर अरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड ओर भेज गया है ।
: 13 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Tue, Dec 27, 2022
कोरबा।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर द्विवेदी के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले में ऑपरेशन निजात अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा,जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को पेट्रोलिंग एवं देहात भ्रमण के दौरान मुखबीर के जरिए सूचना मिला कि ग्राम पंचायत पोड़ी के मोहल्ले में 1 युवक के द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है पाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताए हुलिया अनुसार युवक को पकड़े जिस पर आरोपी पवन साहू निवासी पोड़ी अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री कर रहा था। घटना स्थान पर दबिश देकर मौके पर पवन साहू को शराब बेचते पाया गया जिसके पास जारकिन में 13 लीटर भरा हुआ कच्चे महुआ शराब जप्त किए गए। अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का उल्लंघन करने पाए जाने पर विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध न्यायिक रिमांड तैयार कर मान. न्यायालय पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में एस आई महेंद्र पांडे प्रधान ईश्वर राजपूत, आरक्षक गीतेश देवांगन, आदि का सक्रिय भूमिका रही।