: खाटू वाले श्याम की जयकारे से गूंजा कोरबा, बाबा श्याम के भजनों में झूमे श्रद्धाल
Wed, Dec 21, 2022
कोरबा।
श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के द्वारा 21 वा श्याम महोत्सव मनाया गया जिसमें पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर से शुरू हुए कार्यक्रम का कल अंतिम दिवस था,
कल कोरबा के दीनदयाल मार्केट स्थित पीली कोठी में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया और देश के ख्याति प्राप्त भजन गायकों ने ऐसा समा बांधा की बाबा श्याम के भक्त कड़कड़ाती हुई ठंड में भी झूमते नजर आए,
देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम में सबसे पहले बाबा श्याम की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात फतेहाबाद से पधारी भजन गायिका मोना मेहता ने अपनी गायकी से पंडाल में उपस्थित हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया,
मोना मेहता के भजनों के पश्चात राज पारीक ने ऐसा समा बांधा की पंडाल में मौजूद हर शख्स अपनी जगह पर झूमने लगा और कोरबा का आसमान बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा राज पारीक के द्वारा चर्चित श्याम भजनों की प्रस्तुति दी गई जिन्हें श्याम भक्तों द्वारा बहुत ही ध्यान और धैर्य से सुना गया,कार्यक्रम में विशाल सैनी में भी अपने भजनों की प्रस्तुति दी
कोरबा के गणमान्य व्यक्ति भी हुए कार्यक्रम में शामिल - कोरबा के प्रथम नागरिक महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह तथा कोरबा कोतवाली के शहर कोतवाल रूपक शर्मा ने भी बाबा श्याम के सामने अपनी हाजिरी लगाई जिस पर श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने सभी आगंतुकों को श्याम नाम का पटका पहनाकर उनका सम्मान किया
श्याम रसोई चलती रही देर रात तक - श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा श्याम रसोई का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों भक्तों ने बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण किया जो कि देर रात तक चलता रहा
श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष राज कुमार मोदी ने इस सफल आयोजन के लिए श्री श्याम मित्र मंडल को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी को धन्यवाद दिया
: कोरबा: 70 डीजल के साथ दो डीजल चोर गिरफ्तार, फरार आरोपियों की जारी है तलाश
Wed, Dec 21, 2022
कोरबा।
आज दिनांक 21.12.2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग गेवरा खदान से डीजल चोरी कर ग्राम रलिया खदान किनारे एकत्रित कर रख रहें है, प्राप्त मुखबीर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने ग्राम रलिया खदान किनारे पहुंचे तो दो व्यक्ति नीले रंग के जरीकेन में डीजल रखे हुए थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम 01. ब्रिजभूषण प्रसाद पिता मनहरण लाल रोहिदास उम्र 29 वर्ष साकिन रलिया चौकी हरदीबाजार व 02. लक्ष्मी नारायण मरकाम पिता सुधराम मरकाम उम्र 22 वर्ष साकिन रलिया चौकी हरदीबाजार का रहने वाला बताये। जिनके कब्जे से 01-01 नग 35-35 लीटर वाले नीले रंग की जरीकेन 02 नग जरीकेन भरा डीजल जुमला 70 लीटर डीजल मिला।
उक्त डीजल के संबंध में वैध दस्तावेज अथवा बिल पेश करने हेतु नोटिस तामिल करने पर कोई भी दस्तावेज पेष नही किया जा सका, जिससे उक्त संपत्ति चोरी की होने की प्रबल संभावना पर 02 नग जरीकेन में भरा 70 लीटर डीजल कीमती 6,650 रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का कृत्य धारा सदर 41(1-4) जा.फौ./379,34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 39/2022 धारा 41(1-4) जा.फौ., 379,34 भादवि. कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पता तलाश किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर. ओमप्रकाष बैस, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक गौकरण श्याम, गौतम पटेल का महत्वपूर्ण भूमिका रही।
: निगम द्वारा अतिक्रमण पर लगातार की जा रही कार्यवाही
Wed, Dec 21, 2022
आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा के अतिक्रमण दस्ते द्वारा नया अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी कड़ी में आज पथर्रीपारा, नेहरूनगर व महाराणा प्रताप नगर में यह कार्यवाही की गई, साथ ही अतिक्रमणकारियों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे अवैध कब्जा अतिक्रमण करने का पुनः प्रयास न करें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी। अतिक्रमणकारियों द्वारा शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है किन्तु इस दिशा में निगम का अतिक्रमण दस्ता सजगता के साथ कार्य करते हुए अतिक्रमणकारियों के प्रयास को विफल कर दिया जा रहा है।
आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने अतिक्रण पर कड़ी नजर रखने तथा जहॉं कहीं पर भी नया अतिक्रमण व अवैध कब्जा होते दिखे, उस पर तुरंत कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश निगम के अधिकारियों व अतिक्रमण दस्ता प्रभारी को दिए हैं।
वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा में सामुदायिक भवन के पीछे अवैध कब्जा कर अतिक्रमण किया गया था, जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही अतिक्रमण दस्ते ने मौके पर पहुंचकर उक्त अवैध कब्जे को हटा दिया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 25 नेहरूनगर डायवर्सन रोड में नया चबूतरा बनाकर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया था, इस पर भी त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण दस्ते ने जे.सी.बी. के माध्यम से चबूतरा तोड़कर अतिक्रमण को हटा दिया। वहीं महाराणा प्रतापनगर दशहरा मैदान में भी अवैध कब्जा किया गया था, इस पर भी कार्यवाही करते हुए उक्त अतिक्रमण को हटाया गया। मौके पर पहुंचे अतिक्रमण दस्ते के अधिकारी कर्मचारियों ने अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे पुनः अतिक्रमण का प्रयास न करें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही निश्चित रूप से की जाएगी।
अतिक्रमण पर रखें कड़ी नजर
आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के जोन कमिश्नरों व मैदानी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी नजर रखें तथा जहॉं कहीं भी अवैध कब्जा व अतिक्रमण होते दिखे, उसकी जानकारी अतिक्रमण दस्ता प्रभारी को दें। उन्होने अतिक्रमण दस्ते को निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होते ही अवैध कब्जा हटाने की त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अतिक्रमण को हटाएं। आयुक्त पाण्डेय ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि शासकीय जमीनों, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण का प्रयास न करें, निगम द्वारा अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, अतः इस कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचे।