: किसान ने जताई मछली पालन की इच्छा, कलेक्टर संजीव झा ने 24 घंटे के भीतर पूरी की किसान की मांग
Wed, Nov 9, 2022
सालाना 70 से 80 हजार रुपए की आमदनी की रखीं नीव
कोरबा|
कोरबा जिला कलेक्टर संजीव झा की संवेदनशीलता से किसान रामलाल की मन की इच्छा पूरी हुई। किसान को मछली पालन के लिए आवश्यक मछली बीज प्रदान किया गया। किसान रामलाल मछली पालन व्यवसाय से अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकेंगे। प्रदान किए गए मछली बीज से सालाना 70 से 80 हजार रुपए की आमदनी की नीव स्थापित हो गई है। मन की इच्छा पूरी होने से किसान रामलाल अति उत्साहित है। साथ ही मछली पालन व्यवसाय शुरु करने में मदद करने के लिए कलेक्टर श्री झा का आभार जता रहे हैं। दरअसल मंगलवार को जिला कलेक्टर संजीव झा ने ग्राम पंचायत गेराव के आश्रित ग्राम बताती के मोहल्ला कमरन का औचक दौरा किया। प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री झा ने गांव के ही किसान रामलाल के खेत में फसल कटाई प्रयोग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत के मालिक किसान रामलाल का हालचाल जाना और फसल उत्पादन के बारे में भी जानकारी ली। इसी दौरान किसान रामलाल ने अपने दूसरे खेत में मछली पालन की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि उनके खेत में तालाब है। तालाब में पानी भी भरा रहता है। उन्होंने मछली पालन के जरिए अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने की मंशा से मछली पालन व्यवसाय शुरू करने कलेक्टर से आवश्यक मदद मांगी।कलेक्टर श्री झा ने किसान की बातों को संवेदनशीलता से सुनते हुए तत्काल अधिकारियों को किसान को आवश्यक सहयोग करने के निर्देश मौके पर ही दिए। साथ ही मछली पालन के लिए आवश्यक तकनीकी सलाह भी किसान को देने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री झा के निर्देश के 24 घंटे के भीतर मछली पालन विभाग द्वारा किसान रामलाल को रोहू, कतला एवं मृगल मछली बीज उपलब्ध करा दिया गया।सहायक संचालक मछली पालन विभाग के.के. बघेल ने बताया कि किसान रामलाल ने अपने 70 डिसमिल जमीन में स्वयं के व्यय से जल क्षेत्र तालाब का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री झा के निर्देशानुसार किसान को 2000 नग मिश्रित मत्स्य बीज अंगुलिका उपलब्ध कराया गया है। कृषक को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बरपाली से कतला, रोहू और मृगल का बीज दिया गया है। सहायक संचालक ने बताया की संचित मत्स्य बीज अंगुलिका से तालाब में लगभग 10 से 12 क्विंटल मत्स्य उत्पादन हो सकेगा। जिससे किसान को लगभग 70 से 80 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त हो सकेगी।
: उद्यमी जागरूकता शिविर का आयोजन 10 नवम्बर को होगा कटघोरा में
Wed, Nov 9, 2022
कोरबा|
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अंतर्गत विभागीय योजनाओ के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन 10 नवम्बर को किया जायेगा। यह शिविर सांस्कृतिक भवन कटघोरा में सुबह 11 बजे से लगेगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा ने बताया कि शिविर के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढावा देने के उद्देश्य से विभागीय योजनाओ का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। जागरूकता शिविर में इच्छुक युवक-युवतियां शमिल होकर योजनाओ की जानकारी ले सकते हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत जिले के ऐसे युवक-युवतियों उद्यमी जो स्वयं का खाद्य प्रसंस्करण व्यवसाय या उद्यमी स्थापना के लिए अनुदानित ऋण का लाभ लेने के लिए इच्छुक है, वह शिविर में शामिल होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी इच्छुक युवक-युवती या उद्यमी निर्धारित तिथि और समय में आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड राशन कार्ड बैंक पासबुक जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र व शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र सहित जागरूकता शिविर में शामिल हो सकते हैं।
: अवैध रेंत परिवहन करते टेªक्टर को खनिज विभाग ने पकड़ा
Wed, Nov 9, 2022
कोरबा।
09-11-2022 को कलेक्टरके आदेशानुसार तथा जिला खनिज अधिकारी के निर्देशानुशार अवैध रेत परिवहन में कार्यवाही करते हुए सीतामणि से 1 ट्रैक्टर ( CG 12 BF 9923 ) को उरगा नाका में तथा छुराकछार से 1 ट्रैकर ( सोनालीका सोल्ड ) को जप्ती करके हरदीबाजार नाका में अभिरक्षा में रखा गया है जिसमे MMDR एक्ट 1957 के धारा २१ के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी तथा यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी