: शहर के मुख्य सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर भू माफिया की नजर
Wed, Oct 26, 2022
जिला मुख्यालय में बेधड़क हो रहा है सरकारी जमीन पर हो रहा है कब्जा
कोरबा।
जिला प्रशासन को मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चयन करने पर कई रोड़े सामने आए अब लंबा समय लग गया किंतु वहीं दुसरी ओर भू-माफिया जिला मुख्यालय में ही सड़क के किनारे बेशकिमती जमीन को बेधडक कब्जा कर रहे है इसका उदाहरण पुलिस पेट्रोल पंप के सामने देख जा सकता है।
बेशकिमती जमीन हथियाने का खेल शहर के आसपास बेधड़क चल रहा है। और प्रशासन जमीन हथियाने वालों के सामने बौना साबित हो रहा है। हद तो तब हो गई जब सब स्टेशन के चयनित जमीन को भू-मफियाओं ने अपने कब्जें में ले लिया। यह मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ था कि ये दूसरा मामला सरकारी जमीन को कब्जाने का सामना आ गया।
इस प्रकरण के अनुसार रिस्दी रोड़ में पुलिस पेट्रोल के सामने वन विभाग द्वारा कराए गऐ पौघा रोपड़ वाली जमीन को हथियानें के लिए भू-मफियाओं ने सब से पहले एक धार्मिक उत्सव का आयोजन कराया नव रात्रि के समय से धार्मिक कार्यक्रम के बहाने टेंट लगाकर जमीन को कब्जा कर लिया। धार्मिक उत्सव तो समाप्त हो गया किंतु उसके आड़ में गड़ा हुआ टेंट आज तक नहीं उखड़ा है इससें जाहिर होता है कि भू-माफिया सड़क के किनारे उक्त शासकीय भूमि को हथियानें के लिए ही धार्मिक उत्सव किया था। आश्चर्य की बात है कि उक्त सड़क से प्रशासन से बड़े अधिकरियों का भी गुजरना होता है। उसके बावजूद कब्जा बेधड़क जारी है। ज्ञात हो कि सरकार की कई बेशकिमती जमीनें बेजा कब्जाधारियों के भेट चढ़ गई और प्रशासन बेजा कब्जाधारियों को कार्रवाई के नाम पर गरीबों की झोपड़ी उजाड़ते रहा है।
: जुआरियों के विरुद्ध कोरबा पुलिस ने कि सख्त कार्रवाई
Wed, Oct 26, 2022
नगदी रकम 6 लाख 21 हजार 360 रुपए सहित 20 मोटरसाइकिल एवं 3 कार जप्त
कोरबा।
कोरबा जिला पुलिस द्वारा जुआरियों पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही की गई, विगत 7 दिवस में पुलिस द्वारा कुल 177 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें 677 आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी रकम 6 लाख 21 हजार 360 रूपए सहित 20 मोटर साइकिल एवं 3 कार जप्त किया गया है।
दशहरा एवं दीपावली के अवसर पर जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने बाबत निर्देश कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना चौकी प्रभारियों को दिए गए थे। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा दीपक त्रिपाठी एवं एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना ध् चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जुआ खेलने वाले जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
विगत 7 दिनों में चलाए गए अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में कुल 177 प्रकरण कायम किए गए जिसमें 677 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से नकदी रकम 6 लाख 21 हजार 360 रूपए बरामद किए गए, साथ ही 20 मोटरसाइकिल एवं 3 कार जप्त किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कि गयी है। कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
: दिन दहाड़े बाइक चोरी कर ले गया चोर
Wed, Oct 26, 2022
कोरबा।
कोरबा जिले में चोरों के हौसले एक बार फिर से बुलंद हो गए हैं। चोर आए दिन जिले में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिले में फिर एक बार चोरी की घटना घटी है यह चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक युवक धीरे-धीरे पैदल चलता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वह बाइक चालू करता है और चलाता हुआ निकला जाता है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी रोज की तरह विकास नगर चर्च लाइन स्थित बी टाइप में बने केबल ऑफिस में काम करने आया था। उसने दफ्तर के अंदर जाते वक्त अपनी बाइक को ऑफिस के बाहर खड़े कर दिया था। इस बीच सुबह 11 बजे के आस-पास यह घटना घटी है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दोपहर के वक्त मनमोहन बाहर आया। उस दौरान उसने देखा कि बाहर बाइक नहीं खड़ी है। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। फिर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखा है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक बड़ी नजदीक से देखा जा सकता है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।