: कठुआ आतंकी हमले जैश के दो मददगार गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
Thu, Jul 25, 2024
जम्मू/राजौरी/न्यूज उड़ानजेके पुलिस ने गुरुवार को कठुआ आतंकी हमले में सफलता का दावा करते हुए जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के दो मददगारों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने आतंकी हमले में मदद की थी। उधर जिला राजौरी के गुंदा और पुंछ जिला के कृष्णाघाटी सेक्टर, बीजी आदि क्षेत्रों में भारतीय सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों व मददगारों की दरपकड़ के लिए दिन-रात जंगलों को खंखाल रहे हैं। आतंक ग्रस्त क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जो तीसरी आंख से दुश्मनों पर नजर रखे हुए हैं। बतादें कि पुंछ जिला के राजपुरा मंडी में स्थित श्री बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी बाबा की वार्षिक यात्रा आरंभ हो रही है। जिसमें देशभर से भोले बाबा के भक्तजन शामिल होते है। यात्रा की सुविधा व सुरक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सूत्रों ने बताया कि कठुआ जिले के पहाड़ी इलाके से जैश के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने कहा इन दोनों आतंकी सहयोगियों से लगातार पूछताछ से आतंकवादियों को रणनीतिक और खानपान (रसद) समर्थन देने में शामिल लोगों की और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है
10 जुलाई को कठुआ शहर से 150 दूर बदनोटा गांव में आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैनिकों और एक स्थानीय पुलिसकर्मी सहित पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। राजौरी, पुंछ, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर समेत जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में 40 कट्टर विदेशी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली है। सेना ने जम्मू संभाग से आतंकवाद को खत्म करने के लिए 4,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है, जिनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित जवान शामिल हैं।....
अनिल भारद्वाज
: जम्मू के राजौरी में सेना पिकेट व वीडीसी सदस्य के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला
Tue, Jul 23, 2024
(.न्यूज उड़ान.) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शौर्य चक्र से सम्मानित वीडीसी पुरुषोतम के घर पर हमला हुआ है। इस हमले में एक आतंकी के मारे जाने की खबर सामने आई है। हमले में एक जवान घायल हुआ हैअभी फायरिंग जारी है।
बताते हैं कि राजौरी जिले के सुदूर गांव खवास में सेना पिकेट पर आतंकी हमले को विफल कर दिया गया है, हमले में एक जवान घायल हुआ है, अभी फायरिंग जारी है।हमले में एक सेना का जवान और एक वीडीसी सदस्य घायल हो गया है, उपचार जारी है। जानकारी के लिए बता दें कि सुबह-सुबह आतंकवादियों ने वीडीसी पुरुषोत्तम लाल के घर के पास सेना के कैंप पर ग्रेनेड फेंक दिया था। https://youtube.com/shorts/CZlXqE4Pa98?si=5tkz9M2chXkLgxLZ इसके बाद यहां पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिन्हें हाल ही में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। इस हमले में एक वीडीसी सदस्य और एक जवान घायल हो गया है।यह वास्तव में शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता पुरुषोत्तम लाल पर हमला था। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ , सेना कमांडो ने क्षेत्र को घेरा हुआ है और आतंकियों को ढूंढ कर मारे की कार्रवाई जारी है।
...
रिपोर्ट - अनिल भारद्वाज
: जम्मू के राजौरी में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी
Tue, Jul 16, 2024
जम्मू/राजौरी /(.न्यूज उड़ान.) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को राजौरी जिले के अंतर्गत राजौरी नगर निवासी कुख्यात ड्रग तस्कर की करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। बताते चलें कि बीते शुक्रवार को भी नशे के कारोबार से बनाई गई 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त किया था। व्यापार मंडल प्रधान जिला राजौरी व अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन के कार्य की सराहना की है। जिला पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए राजौरी सिटी में पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर बासिद अली पुत्र बरकत अली निवासी ख्योहरा राजौरी जिला राजौरी से नशा संबंधित संपत्ति 92 लाख मूल्य का आवासीय घर को कुर्क यानी जब्त किया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68-एफ के तहत की गई और यह पुलिस थाना राजौरी में एफआईआर संख्या न. 204/2023 धारा 8/21/22/25/27-ए एनडीपीएस अधिनियम के मामले से जुड़ी हुई है। पुलिस द्वारा की गई जांच/पूछताछ के दौरान संपत्ति की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई थी। यह संपत्ति प्रथम दृष्टया नशीली दवाओं के तस्कर द्वारा नारकोटिक ड्रग और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई थी। यह अभियान मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इससे पहले भी पुलिस अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के साथ नहीं सुधरने वाले लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों में दे चुकी है। बीते शुक्रवार को नशा तस्कर की 20 लाख रु की अवैध संपत्ति को जब्त किया था।पुलिस की इस कार्रवाई से जिला व्यापार मंडल प्रधान राजेश गुप्ता बिट्टू शाह आदि क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने राजौरी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। यानी के कुल मिलाकर जिला के हर वर्ग पुलिस व प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना कर रहा है।
....
अनिल भारद्वाज