: धूमधाम से मनाया ईद-मिलाद-उन-नबी, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
Sat, Sep 30, 2023
पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी के पर्व को देश के अलग-अलग राज्यों सहित केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर में भी पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्मउत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सिख, हिन्दू, ईसाइ सभी धर्मों के लोगों ने गले मिल पर्व की मुबारकबाद दी। और अमन, शांति व भाईचारे का संदेश दिया। सीमावर्ती जिला राजौरी व जिला पुंछ में भी मिलाद-उन-नबी का पर्व जोश व उत्साह के साथ मनाया गया। जेकेपी, सीआरपीएफ के जवानों को पर्व के मध्यनजर सुरक्षा व्यवस्था के तैनात किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस व अग्निशमन वाहन भी टीम के साथ विशेष कार्यक्रम स्थल के समीप खड़ी थी।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ईदगाह राजौरी में पहुंच आज के दिन की शुभकामनाएं दी। सीमावर्ती जिले राजौरी में इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में भाग लिया। जुलूस की शकल में लोग राजौरी पहुंचे। शहर के पलमा, नगरोटा, बडून, ढांगरी, फतेहपुर, चौधरीनड़ , केरी आदि इलाकों से लोग शहर के ईदगाह मैदान पहुंचे। धार्मिक जुलूस में बच्चे व महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
हाथों में धार्मिक झंडे लिए और धार्मिक नारेबाजी करते हुए लोग ईदगाह में जमा होने लगे। इसी बीच शहर की तालाब बाली मस्जिद से मुख्य जुलूस भी शहर के मुख्य बाजार से होते हुए ईदगाह मैदान पहुंचा। मस्जिद ईदगाह मैदान व माल मंडी को सजाया गया था।
मौलानाओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बाहरी राज्य से आए मौलाना डॉ. जाकिर हुसैन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे और अल्लाह के बताए नेक रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। मौलाना ने लोगों को हजरत मोहम्मद द्वारा आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने के संदेश पर चलने के लिए कहा गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह हजरत मोहम्मद के बताए मार्ग पर चल पैगंबर के संदेश को फैलाएं। वहीं इस मौके पर माल मंडी चौराहे पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया था जिसमें युवाओं ने रक्तदान किया इस शिविर में जिला अस्पताल जीएमसी के स्टाफ ने अपनी सेवा दी। रक्तदान करने बाले युवाओं ने भाईचारे का संदेश दिया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त देखने को मिले।
....
अनिल भारद्वाज
: छिपे हुए ठिकाने का पता चला, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Thu, Sep 28, 2023
जम्मू एवं कश्मीर-26 सितंबर 2023 को, सेना 21आरआर, हंदवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ 92 बीएन की पार्टियों द्वारा वाडर बाला में एक तलाशी अभियान के दौरान, हथियारों और गोला-बारूद के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। निम्नलिखित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं:
और 47 02
और 56 01
चलो 16 साल के हो गए
आरडीएस एसी. 328
पिस्तौल 01
मैग पिस्टल 02
पिस्तौल आरडी 03
Ubgl. 01
यूबीजीएल आरडीएस 04
इसके संबंध में, संबंधित धाराओं यूएपीए और आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा में एफआईआर संख्या 208/2023 दर्ज की गई है और जांच शुरू की गई है।
..
अनिल भारद्वाज
: आतंकी संगठन ने किया दावा , कहा आज मंगलवार को हमने करवाया ब्लास्ट , घटना में 8 लोग घायल
Wed, Sep 27, 2023
जम्मू/राजौरी-आतंक ग्रस्त केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर से आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारकीपोरा क्षेत्र में एक टाटा मोबाइल वाहन के अंदर हुए विस्फोट में आठ गैर-स्थानीय लोग घायल हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है। पहले मिली सूचना में गैस सिलेंडर विस्फोट बताया गया था, लेकिन साथ एक आतंकी संगठन टीआरएफ ने नुकसान की जिम्मेदारी का दावा भी ठोक दिया। सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन ने पहले भी चेतावनी भरे मैसेज देकर स्थानीय लोगों में दहशत फहलाने की कोशिश करी थी। जो लगातार जारी है गैर स्थानीय लोगों में खोफ पैदा कर कश्मीर से भागने की साजिश रची जा रही है। जैसा कि आज मंगलवार तड़के आतंकी संगठन ने हमले का दावा किया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज मंगलवार सुबह हुई, उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर जबरदस्त ताकत से फट गया, जिसके परिणामस्वरूप टाटा मोबाइल वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे गैर स्थानीय लोग घायल हो गए। बचाव कार्य का चलाकर सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में घायल आठ लोगों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है। वहीं एक चोंकाने बाला बयान आतंकी संगठन ने जारी किया है आतंकी संगठन टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट जम्मू-कश्मीर) ने कहा कि हमला हमने करवाया है। वहीं आधिकारिक तौर पर आतंकी हमले की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई थी।
वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच का कार्य शुरू कर दिया है।
...
अनिल भारद्वाज