: चन्द्रनाहू (चन्द्रा )समाज सामुदायिक भवन रायगढ़ का हुआ लोकार्पण।
Wed, Dec 25, 2024
चन्द्रनाहू (चन्द्रा )समाज सामुदायिक भवन रायगढ़ का हुआ लोकार्पण। नगर के महापौर जानकी काटजू रहे उपस्थित एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी वर्चुअली शामिल हुए भवन विकास के लिए 20 लाख रूपये की घोषणा की।केलो नदी के पावन धरा औद्योगिक नगरी रायगढ़ में चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज के हजारों परिवार विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देते हुए निवास करते हैं ,उनकी बहुप्रतीक्षित मांग थी कि नगर में चन्द्रनाहू चन्द्रा समाज का अपना सामुदायिक भवन हो जिससे सामाजिक गतिविधियों को और आगे गति प्रदान करने में सहायक हो, वह बहुप्रतीक्षित मांग आज लोकार्पण समारोह संपन्नता के साथ पूर्ण हुआ। चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज समिति, रायगढ़ के अध्यक्ष भगत चन्द्रा ने बताया कि चन्द्रा समाज का सामुदायिक भवन जो वार्ड क्रमांक 4, लक्ष्मी हाइट के पास ढिमरापुर चौक पर बना है, जिसके लिए हमने रायगढ़ क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रा, लीलाधर चन्द्रा एवं प्रबुद्ध जनो के मार्गदर्शन में माननीय श्री रामरतन चन्द्रा जी केन्द्रीय अध्यक्ष चन्द्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति के सहयोग से भूमि आबंटन एवं भवन निर्माण के लिए काफी संघर्ष किया है। जिसमें हमारे युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया। भवन निर्माण के लिए तात्कालिक मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा मुख्यमंत्री फंड से 20 लाख रूपये की स्वीकृति मिली थी साथ में हमारे समाज के लोगों के द्वारा भी आर्थिक सहयोग दिया गया है सभी को मिला कर हम सामुदायिक भवन निर्माण में सफल हुए हैं। आगे चन्द्रा जी ने बताया कि चन्द्रा समाज के भवन लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ओ पी चौधरी जी विधायक, वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा होना था परंतु पूर्व निर्धारित तिथि दिनांक 24/12/2024/ दिन मंगलवार को उनकी अचानक दिल्ली दौरा हो जाने के कारण वे हमसे वर्चुअली रूप से जुड़े और हमारे सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तथा समाज को संबोधित करते हुए समाज के प्रति अपने जुड़ाव को याद किया तथा समाज को शुभकामनाएँ प्रदान किए एवं भवन विकास के लिए अतिरिक्त 20 लाख रूपये आगामी वित्तीय वर्ष में देने की घोषणा की। जिसके लिए हम रायगढ़ क्षेत्र के समस्त स्वजनों की ओर से मंत्री महोदय को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम रायगढ़ के महपौर माननीय श्रीमती जानकी अमृत काटजू जी उपस्थित रही उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए रायगढ़ में रह रहे चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज के लोगों के द्वारा योगदान की सराहना की एवं सामाजिक भवन विकास के लिए 5 लाख रुपये सहायता के रूप में व्यवस्था कराने की आश्वासन दिया है हम रायगढ़ (चन्द्रा) समाज की ओर से महापौर महोदया को भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज रायगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, महिलाओं तथा बच्चे की भी उपस्थिति बड़ी संख्या में थी एवं सामाजिक बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किया गया जिससे सभी लोग अभिभूत थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विशेष रूप सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को केंद्र स्तर में चन्द्रनाहू चन्द्रा समाज को सात दशक पूर्व सर्वप्रथम संगठित करने वाले आजीवन समाज को समर्पित रहे महापुरुष श्रद्धेय श्री दुलार सहाय शास्त्री जी के नाम से नवाचार करते हुए *दुलार सहाय शास्त्री सम्मान* से सम्मानित किया गया।उपरोक्त कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष संदीप चंद्रम भवन निर्माण के अध्यक्ष श्री गोरख चन्द्रा, समिति की पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत चन्द्रा, रोशन चन्द्रा, समिति सरंक्षण टी आर चन्द्रा, भीष्म कुमार चन्द्रा समाज के वरिष्ठ जन के एल चन्द्रा, ठाकुर राम चन्द्रा, संतोष चन्द्रा, युवा साथी प्रभाकर चन्द्रा, यादराम चन्द्रा, अजित (मोनू) चन्द्रा, कन्हैया चन्द्रा, डॉ. पीताम्बर चन्द्रा, डॉ. योगेश्वर चन्द्रा, मुकेश वर्मा जी, एडवोकेट प्रवीण, अनिल चन्द्रा, लक्ष्मी नारायण चन्द्रा, पुष्पेंद्र चन्द्रा, दुर्गा प्रसाद, रामसिंह चन्द्रा, नंदकुमार चन्द्रा, करन चन्द्रा, दुष्यंत, दौलत चन्द्रा, राजू चन्द्रा, सुरेश, चन्द्रा, मनोज, धर्मेंद्र, भागवत चन्द्रा, त्रिवेणी चन्द्रा, अहिल्या चन्द्रा, उषा चन्द्रा, मिथलेश चन्द्रा, विनीता चन्द्रा, सुझा चन्द्रा, शांति चन्द्रा, किरण चन्द्रा, सूरज बाई चन्द्रा, रोशनी चन्द्रा, सीमा, तुलसी चन्द्रा, शशि चन्द्रा, निनी चन्द्रा, लक्ष्मी चन्द्रा, कमला चन्द्रा, रामेश्वरी चन्द्रा, रंभा चन्द्रा, अंजू चन्द्रा, सेवती चन्द्रा, प्रमिला चन्द्रा,जमुना चन्द्रा, सोनी आदि लोग संमिलित रहे।
: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन।
Wed, Dec 25, 2024
नामदेव परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन दिनांक 26 दिसंबर 2024 से 03 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। यह दिव्य कथा वाचन कार्यक्रम प्रत्येक दिन दोपहर 03:00 बजे से आयोजित होगा। कथा के वाचक श्री प्रकाश शर्मा पिसौद (चांपा) जी होंगे, जिनकी कथाओं में गूढ़ आत्मज्ञान और श्री कृष्ण की लीलाओं का अद्भुत वर्णन होता है।कार्यक्रम स्थल होगा – एल.आई.जी. 50, शिवाजी नगर, निहारिका, कोरबा। इस आयोजन में श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा, जो हमें जीवन के सच्चे उद्देश्य और भगवान श्री कृष्ण के दिव्य उपदेशों से अवगत कराती है।कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और नैतिकता के सिद्धांतों को समझा जाता है, जो जीवन में शांति और समृद्धि लाने में सहायक होते हैं। नामदेव परिवार ने यह आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विशेष रूप से तैयार किया है, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बन सकें। कथा में भक्तिमार्ग, भगवान की उपासना और जीवन के सही मार्गदर्शन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।आइए, इस पुण्य अवसर पर हम सभी श्री कृष्ण के चरणों में अपना जीवन समर्पित करें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को सफल बनाएं।
: मुख्यमंत्री ने किया अयोध्या तीर्थ यात्रा के स्पेशल ट्रेन के ब्रोशर का विमोचन /
Wed, Dec 18, 2024
छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वाधान में ’’ श्री okअग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा ’’ का आयोजन दिनॉक 22 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक किया गया है। यह यात्रा प्रयागराज, विंध्याचल, वाराणसी होकर अयोध्या पहुॅचेगी। इस यात्रा के ब्रोजर का विमोचन वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर धाम के प्रमुख स्वामी विज्ञानदेव जी महाराज के परम सानिध्य में छ.ग. के मा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर- कमलों से किया गया। 22 मार्च को इस यात्रा का प्रारम्भ बम्लेश्वरी धाम डांेगरगढ़ से होगी। 23 मार्च को प्रातः प्रयागराज पहुॅच कर संगम में स्नान कर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर यह यात्रा 24 मार्च को वाराणसी पहुॅचेगी एवं 26 मार्च को श्री रामजन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन कर 27 मार्च को अयोध्या से पुनः डांेगरगढ़ पहुॅचेगी जहॉ इस यात्रा को विराम दिया जायेगा। रायगढ़, कोरबा, चाम्पा, अम्बिकापुर इत्यादि स्थानों से जाने वाले तीर्थ यात्री उसलापुर से उक्त ट्रेन को पकड सकेगें उक्ताशय की जानकारी छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी ने दी और बताया कि मा. मुख्यमंत्री के हाथों इस विमोचन कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, संगठन मंत्री अजय खेतान, विधायक पुरेन्द्र मिश्रा, संपत अग्रवाल , राजेश अग्रवाल, मोतीलाल साहू, राधेश्याम अग्रवाल, ईश्वर साहू, हरीश अग्रवाल, धमतरी के जिलाध्यक्ष सुदीप अग्रवाल, सुनील सिंह की गरिमामय उपस्थिति थी।