Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह।

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

: विशेष चेकिंग अभियान के तहत 30 आटो चालकों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई।

Vivek Sahu

Thu, Jul 24, 2025
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर,के नेतृत्व में आए दिन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जाते हैं अभियान। प्रभारी निरीक्षक ने कहा RPF की प्राथमिकता,यात्रियों की सुरक्षा के साथ साथ यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। रायपुर रेलवे स्टेशन रायपुर में बुधवार को आरपीएफ ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 48 लोगों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की।   इनमें 30 आटो चालक, किन्नर, अवैध वेंडर, और अनाधिकृत रूप से प्लेटफार्म या ट्रेन में घूमते पाए गए व्यक्ति शामिल थे। अभियान के दौरान स्टेशन यार्ड एरिया, सभी वेटिंग हाल, पार्सल कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, अप-डाउन प्लेटफार्म, र नो पार्किंग जोन में चेकिंग की गई। इस कार्रवाई में 48 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। इनमें 30 आटो चालक, किन्नर, अवैध शामिल हैं।   इन सभी पर रेलवे अधिनियम की धारा 145 (बी) (शांति भंग करना), धारा 144 (अनधिकृत प्रवेश), धारा 147 (रेलवे परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश) तथा धारा 159 (अवैध वेंडिंग) के उल्लंघन में केस दर्ज किया गया। सुरक्षा बलों का यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे परिसर की व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की पहचान के उद्देश्य से चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेंगी ताकि स्टेशन परिसर को सुरक्षित, स्वच्छ और यात्रियों के अनुकूल बनाया जा सके। यह अभियान महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार चलाया गया था। इस अभियान का नेतृत्व रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, सीआइबी प्रभारी निरीक्षक निशा भोईर और टास्क टीम प्रभारी एनके यादव ने किया।   उनके साथ अन्य अधिकारी एवं बल सदस्य भी तैनात रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन