Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह।

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

: मनोज गोपाल ( मीत ) सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष‌ बने ।

Vivek Sahu

Thu, Jul 17, 2025
रायपुर ( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ दिनांक 13/7/2025 को सतनाम संस्कृति भवन राजेंद्र नगर रायपुर में सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रांतीय बैठक आयोजित किया गया । इस बैठक के मुख्य अतिथि सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु जी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश यादव जी, महासचिव मनोज यादव जी, प्रदेश प्रवक्ता कुंजलाल यादव जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी तपेश्वर यादव जी, लल्लन यादव जी गजानंद यादव जी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न किया गया ।   उक्त बैठक में सर्व सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया ।   जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश से मनोज गोपाल ( मीत ) को सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष‌ मनोनीत किया गया । रायपुर जिले से ही मुकेश यादव जी को प्रवक्ता एवं तुलेश यादव जी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद मीत ने कहा कि हम सब मिलकर समाज के हित में काम करेंगे , मैं अपने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है।   मैं इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूँगा और समाज, संगठन के विकास और उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रहूँगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन