: भाजपा कुदमुरा मंडल के शक्तिकेंद्रों की बैठक सम्पन्न..
Thu, Aug 3, 2023
कोरबा।
रजगामार। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बूथ पर सक्रिय होने शक्तिकेंद्रो की बैठक करना प्रारंभ। प्रदेश व ज़िला संगठन के निर्देशानुसार आज़ भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के तीन शक्तिकेंद्रो रजगामार, गोडमा, ओमपुर की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति बूथ स्तर तक तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशानिर्देश। सभी ने अपना बूथ मजबूत कर बूथ जितने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य और कुदमुरा मंडल के प्रभारी श्री किशन अग्रवाल जी, भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष श्री उमेश्वर सोनी जी, रामपुर विधानसभा के विस्तारक श्री सनत धीवर जी, गड़ उपरोड़ा मंडल के प्रभारी श्री चंद्र प्रकाश अग्रवाल जी, भाजपा कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी श्रीवास जी, उपाध्यक्ष श्री कमलाकांत शर्मा जी, मंडल मंत्री शिव भार्गव जी, विधायक प्रतिनिधि विनय पांडे जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन यादव , युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान, उपाध्यक्ष मनोज साव, युवा मोर्चा के सदस्य संजय कश्यप, रजगामार शक्ति केंद्र के संयोजक बंशी सरवा, ओमपुर शक्ति केंद्र के संयोजक नरेश पटेल, गोडमा शक्ति केंद्र के संयोजक बिंदेश चौहान, बुथ अध्यक्ष छबि लाल पटेल , राकेश खुटे , किशन सारथी, गोरेलाल राठिया, जग सिंह राठिया , कन्हैया राठिया, समय लाल राठिया, बुथ सचिव कन्हैया राठौर , राजेंद्र वस्त्र कार, सुख सिंह राठिया, रवि श्रीवास, सहित बुथ समिति के सदस्य उपस्थित थे।
: कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने किया पदभार ग्रहण
Thu, Aug 3, 2023
कोरबा।
जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री सौरभ कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार का स्वागत किया। पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, एसडीएम भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। श्री सौरभ कुमार इससे पहले दंतेवाड़ा, रायपुर, बिलासपुर जिले के कलेक्टर रह चुके है। वे चिप्स में सीईओ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
दंतेवाड़ा रहते हुए नवाचार के क्षेत्र में भी कलेक्टर श्री कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित पालनार गांव को कैशलेस गांव में बदलने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री के हाथों पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
: नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा द्वारा किया गया पदभार ग्रहण
Thu, Aug 3, 2023
कोरबा /रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दिनांक 1.8.2023 को बिलासपुर रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।डॉ. आनंद छाबड़ा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2001 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं डॉ. आनंद छाबड़ा छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें राज्य के इंटेलीजेंस चीफ सहित रायपुर रेंज और दुर्ग रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।डॉ. छाबड़़ा पूर्व में बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिला रायगढ़ और जिला जॉंजगीर-चाम्पा में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. आनंद छाबड़ा के पदभार ग्रहण दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर(शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, और पु.म.नि.कार्या.रेंज बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, निरी. थाना प्रभारी सिविल लाईन परिवेश तिवारी सहित पु.म.नि.कार्या. बिलासपुर रेंज में कर्तव्यरत अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।