: शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी आरक्षक गिरफ्तार
Thu, Jul 25, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा वरिष्ठ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि थाना सरकण्डा में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से इन्कार कर रहा है। प्रार्थिया के उक्त शिकायत जांच बाद नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सरकण्डा, द्वारा अपराध सदर पंजीबद्ध करने निर्देशित किया गया।जिसके पालन में थाना सरकण्डा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की कायमी बाद से आरोपी आरक्षक सौरभ चौबे फरार चल रहा था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आज दिनांक 25.07.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी सौरभ चौबे अपने सकुनत पर परिवार से मिलने आया है। उक्त सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को जानकारी दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में थाना सरकंडा की टीम तैयार कर आरोपी सौरभ चौबे के सकुनत पर दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
: चकरभाठा पुलिस द्वारा बलात्कार के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
Thu, Jul 25, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) दिनांक 14/06/2024 को पीड़िता द्वारा थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी जागेश्वर उर्फ छोटू यादव पिता राम कुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बोड़सरा द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरन उसके घर घुसकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर शादी करने से मना कर पीड़िता के साथ मारपीट कर स्वयं फरार हो गया।रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा निमितेश सिंह को उक्त प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा रविन्द्र अनंत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलास किया गया ।आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार था जिसके मोबाइल नंबर का साइबर सेल से लोकेशन प्राप्त कर चरौदा भिलाई जिला दुर्ग टीम रवाना किया गया जहां चरौदा से आरोपी जागेश्वर यादव को अभिरक्षा में लेकर थाना चकरभाठा लाया गया।आरोपी को दिनांक 24.07.24 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा के समक्ष पेश किया गया है।प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाठा रविन्द्र अनंत, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह ठाकुर, आरक्षक योगेंद्र खूटे, मनीष साहू, रामकुमार बघेल का सराहनीय योगदान रहा।
: थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा चाकू लहराते हुए आरोपियों पर की गई कार्यवाही
Thu, Jul 18, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) ममाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक- 17/07/2024 को मुखबीर के मोबाईल पर सूचना मीला की मोहर्रम त्यौहार दौरान कुछ लडके हटरी चौक लाईफ केयर हॉस्पिटल जूना बिलासपुर के पास अपने हाथ में धारदार चाकू व हथियार लेकर घूम रहे हैं एवं उसे लहराकर राहगिरों, आम लोगों को डरा धमका रहे हैं।सूचना पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श पूजा कुमार को दी गई,। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली से टीम बनाकर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू एवं हमराह स्टॉफ के हटरी चौक पहुंचा जहां घेराबंदी कर तीन लडकों को पकड़ा गया जिनके पास धारदार चाकू चापड मिला जिनके कब्जे में रखने के संबंध में धारा 94 बी. एन. एस. एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, धारदार चाकू एवं चापड को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर वीडियो ग्राफी किया गया है। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से एवं पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली में धारा 302, 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में चालानी कार्यवाही की गई है। आरोपीगण पूर्व के गंभीर अपराधों के आरोपी है जिनके विरूद्ध अप.क्र. -98-99-100. / 24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, सउनि बसंत कुमार साहू, प्रआर आदिले आर. रतनाकर सिंह, टंकेश साहू, लगन खाण्डेकर एवं सैय्यद नूरूल कादीर का विशेष योगदान रहा है।