: आदतन बदमाश के खिलाफ पसान पुलिस ने किया मामला दर्ज
Thu, Oct 13, 2022
कोरबा|
कोरबा जिलान्तर्गत प्रार्थी अमित तिवारी पिता राम तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी कोटमी थाना पेंड्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 9 अक्टूबर की रात लगभग 9:30 बजे अपने साथी के साथ पसान बस स्टैंड में पान ठेला कुछ सामान खरीदने जा रहा था। तब पसान के आदतन बदमाश के द्वारा उनको रोककर गाली-गलौज करते हुए कालर पकड़कर हाथापाई की गयी साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 156/ 22 धारा 294 506 323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। बदमाश के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध क्रमांक 10 / 20 धारा 147, 148, 149, 354, 457, 120, बी 506 भादवी तथा अपराध 54/22 धारा 353 186 332 294 506 भादवि तथा 3(2v क) एससी एसटी एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है। बताया जा रहा हैं की बदमाश आए दिन लोगों को गाली-गलौज और मारपीट कर धमकी देते रहता है। जिनके विरुद्ध अपराधिक कृत्य पर रोक लगाने के लिए पृथक से कार्रवाई की जा रही है। बदमाश के आतंक से लोगों में भय व्याप्त है।
: सैलून संचालक की फांसी के फंदे में मिली लाश
Sat, Oct 8, 2022
कोरबा।
कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर निवासी तरुण कुमार श्रीवास पिता महेश श्रीवास उम्र लगभग 25 वर्ष की लाश उसके अपने घर पर फांसी के फंदे में झूलते मिली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी महेश श्रीवास का पुत्र तरुण कुमार बांकी मोगरा अंतर्गत पुरेना मोड के पास सेलून दुकान का संचालन करता था, परिजनों के अनुसार वह दुकान से घर आया और खाना नही खाया, पानी पीकर अपने कमरे में सोने चला गया, सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके कमरे में जब झांका गया तो वह मयार में कपड़े के फंदे में लटका हुआ था।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, एसआई चंद्रशेखर वैष्णव और प्रधान आरक्षक अनुज सिंह, आरक्षक पुष्पेंद्र पटेल मौके पर पंहुचे, परिजनों की उपस्थिति में शव को फंदे से नीचे उतारा गया, मर्ग विवेचना के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
: चाकू मारकर हत्या करने वाले 06 आरोपीगणो को चंद घण्टे में किया गिरफ्तार
Wed, Oct 5, 2022
कोरबा।
पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी बालको विजय चेलक के द्वारा आरोपियों की पता तलाश हेतु टीम गठित कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपीयो को पकड़ने निर्देशित किया गया।
प्रार्थी बद्री किरण ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेक्टर-3 बालको नगर में डांडिया चल रहा था जिस पर डांडिया नाचने एवं देखने के लिए मेरा भतीजा अमित किरण, सोनू प्रसाद, व अन्य लोग डांडिया नाचने एवं देखने गये थे। दिनांक 04.10.2022 के रात्रि लगभग 11रू30 बजे डांडिया नाचने के दौरान विधि से संघर्षरत बालक और पीड़ित का हाथ टकरा गये। जिसके कारण धक्का मुक्की विवाद हो गया। इसी बात को लेकर जितेन्द्र दास महंत, नागेश उर्फ पप्पू महंत, दीपक उर्फ चिट्टू महंत, सतीश उर्फ बिट्टू महंत, बाबी चौहान सभी निवासी बेलाकछार ने एक राय होकर मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान अमित किरण, एवं अन्य को बीच बचाव करने लगे तभी बिट्टू महंत ने अपने पास में रखे चाकू से अमित किरण को हत्या करने की नियत से सीने में चाकू भोक दिया तथा पेट में भी चाकू मार कर प्राण घातक चोट पहुंचाया है तथा उसके साथी 03 अन्य पीड़ितों क़ो चोट आया है। अमित किरण को जिला अस्पताल कोरबा लेकर आये जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 581ध्22 धारा 302, 307,147,148,149,भा द वि 25,27,आमर्स एक्ट क़ायम आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया