: शराब पीकर गुंडागर्दी करने के आरोप में गिरफ्तार
Sat, Oct 1, 2022
कोरबा|
कोरबा शहर के ढेँगूरनाला कोहड़िया क्षेत्र में 28 सितम्बर को प्रार्थी गरहन लाल चौहान निवासी ढेँगूर नाला कोहड़िया जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि मोहल्ले का ही एक व्यक्ति के द्वारा आये दिन अपने साथियों के साथ मोहल्ले में नशा करके गाली-गुप्तार करते रहता हैं, जिसे मना करने पर वाद-विवाद और मारपीट करता हैं। 26 सितम्बर को भी वह नशे में गाली-गलौच कर रहा था जिसे मना करने पर प्रार्थी को घर घुसकर मारपीट किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी कोरबा में अपराध क्रमांक 911/22 धारा 452, 294, 506, 323, 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले से वरिष्ठ अधिकारिओं को अवगत कराया गया। विवाद मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कोईबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली कोरबा निरीक्षक रूपक कुमार शर्मा एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवल साव को ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने हेतु सख्त दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवल साव के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु 30 सितम्बर को अपने अधिनस्थ स्टाफ प्रधान आरक्षक दिलीप झा, आरक्षक देव नारायण कुर्रे के साथ मिलकर ढेँगूरनाला कोहड़िया क्षेत्र में अशांति का माहौल बनाने वाले आरोपी गण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
: टीपी नगर के एक आफिस में चली गोली, पुलिस जुटी जॉंच में
Fri, Sep 30, 2022
कोरबा।
कोरबा कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार ने टीपी नगर में आरकेटीसी के कार्यालय पर गोली चलाई और एक पर्चा फेंका है, जिसमें झारखंड में एक माइनिंग विवाद का उल्लेख है। गोली ऑफिस के शीशे पर लगी है। बाइक सवार के लिए पुलिस द्वारा नाकेबंदी की जा रही है। कुछ महीने पहले झारखंड के चतरा में आरकेटीसी कार्यालय पर भी इसी तरह की फायरिंग हुई थी।
: बालको क्षेत्र में हुई मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी..
Wed, Jul 20, 2022
दिनांक -20/7/2022 कोरबा छत्तीसगढ़ से संभाग हेड विवेक साहू की रिपोर्ट। ब्रेकिंग न्यूज़
बालको क्षेत्र में हुई मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी..
जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगड़ा में हुई महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है,घटना की जानकारी के बाद से मौके पर बालको पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार बुधवारा बाई राजपूत उम्र 35 वर्ष लंगड़ा पुरानी बस्ती गोटिया मोहल्ला में अपने पति और बच्चों के साथ निवास करती थी, जहां सोमवार तकरीबन 2 बजे अपने पति के साथ घर में थी जहां खाना खाने देने की बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी पति ने महिला को सोता हुआ देख घर में रखे डंडे से सिर पर वार घर मौत के घाट उतार दिया, वही घर में मौजूद सेप्टिक टैंक में शव को दबा दिया । मृतिका के भाई राजू राजपूत के द्वारा घर में बहन के नही दिखने से संदेह होने पर सेप्टिक टैंक के ऊपर पड़ी लकड़ी हटे होने के संदेह पर जब गड्ढे में खोदकर देखा गया तो मृतिका की लाश बरामद की गई, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पर बालको पुलिस दिया गया। बालको थाना प्रभारी विजय चेलक, एएसआई राजेंद्र राठौड़, एएसआई ओम प्रकाश परिहार,आरक्षक शत्रुघन बंजारे आरक्षक अनिल साहू, संजीव सिंह , हरीश मरावी, ,अजय यादव,कुलदीप कतलम मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।दिनांक -20/7/2022कोरबा छत्तीसगढ़ से संभाग हेड विवेक साहू की रिपोर्ट।ब्रेकिंग न्यूज़
बालको क्षेत्र में हुई मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी..जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगड़ा में हुई महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है,घटना की जानकारी के बाद से मौके पर बालको पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।मिली जानकारी के अनुसार बुधवारा बाई राजपूत उम्र 35 वर्ष लंगड़ा पुरानी बस्ती गोटिया मोहल्ला में अपने पति और बच्चों के साथ निवास करती थी, जहां सोमवार तकरीबन 2 बजे अपने पति के साथ घर में थी जहां खाना खाने देने की बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी पति ने महिला को सोता हुआ देख घर में रखे डंडे से सिर पर वार घर मौत के घाट उतार दिया, वही घर में मौजूद सेप्टिक टैंक में शव को दबा दिया ।मृतिका के भाई राजू राजपूत के द्वारा घर में बहन के नही दिखने से संदेह होने पर सेप्टिक टैंक के ऊपर पड़ी लकड़ी हटे होने के संदेह पर जब गड्ढे में खोदकर देखा गया तो मृतिका की लाश बरामद की गई, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पर बालको पुलिस दिया गया।बालको थाना प्रभारी विजय चेलक, एएसआई राजेंद्र राठौड़, एएसआई ओम प्रकाश परिहार,आरक्षक शत्रुघन बंजारे आरक्षक अनिल साहू, संजीव सिंह , हरीश मरावी, ,अजय यादव,कुलदीप कतलम मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।