: आज की ताजा खबर देश विदेश की मुख्य सामाचार ख़बर
Thu, May 11, 2023
.🔸मोदी का राजस्थान दौराः श्रीनाथ जी के दर्शन-रोड शो और सौगात, मंच पर गहलोत को असहज देख पीएम ने की अनोखी पहल
🔸नकारात्मकता से भरे हुए लोग देश में कुछ भी अच्छा होता देखना नहीं चाहते: राजस्थान में बोले पीएम मोदी
🔸गहलोत का मोदी पर निशाना, पुणे में बोले- राजस्थान में चुनाव अभी 8 महीने दूर,…
🔸वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय जापान दौरे पर रवाना, G7 की मीटिंग में लेंगी हिस्सा
🔸Karnataka Election: कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव खत्म, पांच बजे तक 65.69 फीसदी हुई वोटिंग
🔸कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, कांग्रेस-बीजेपी में जबर्दस्त टक्कर, JDS किंगमेकर!
🔸कश्मीर में दो आतंकवादी गिरफ्तार, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े तार
🔸Pakistan: इमरान खान की मुश्किलें और बढ़ीं, तोशाखाना मामले में दोषी करार हुए पूर्व प्रधानमंत्री
🔸अगले महीने अमेरिका दौरे पर जाएंगे PM मोदी, राष्ट्रपति जो बाइडेन देंगे डिनर
🔸दिल्ली और केंद्र के बीच जारी विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला
🔸शिंदे-ठाकरे विवाद पर फैसला आज:SC की संविधान पीठ में 16 मार्च को दलीलें पूरी हुई थी; उद्धव राज्यपाल का आदेश रद्द कराना चाहते हैं
🔸राहुल-केजरीवाल पर झूठे बयान देने का आरोप:कहा था- केंद्र ने उद्योगपतियों का 8 लाख करोड़ कर्ज माफ किया, 7 अगस्त को सुनवाई
🔸हरियाणा में 100 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा:दिल्ली से अंडमान तक फैला जाल, सोशल मीडिया पर ऑफर्स से फंसाते; 28 हजार केस ट्रेस हुए
🔸इमरान खान की गिरफ्तारी के 31 घंटे बाद पाक पीएम शहबाज शरीफ ने पेश की सफाई, कहा - गिरफ्तारी कानूनी
🔸IMD Alert: रौद्र रूप धारण कर सकता है Cyclone Mocha आज से मचा सकता है दक्षिणी राज्यों में प्रचंड तबाही
🔹CSK vs DC: होमग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की शानदार जीत, दिल्ली को 27 रनों से हराया
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
: थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत धोखा धड़ी के फरार आरोपी पकड़ाया ICICI लोम्बार्ड बैंक के बैंक मैनेजर को 420 के मामले में भेजा गया जेल।
Thu, Apr 20, 2023
कोरबा
अपराध क्रमांक 232/2023 धारा 420 भादवि
प्रार्थी राजकुमार पैकरा पिता स्व. गुलबदन सिंह पैकरा उम्र 66 वर्ष सा. भदरापारा पाडीमार बालको थाना बालको नगर जिला कोरबा (छ.ग.) के पुत्र राकेश कुमार पैकरा का सड़क दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक के परिजनो को बीमा कंपनी द्वारा ICICI लोम्बार्ड बीमा के माध्यम 50,00000/- बीमा राशि दिया गया था। उक्त बीमा राशि में से करीबन 18,00,000/- रूपये को आरोपी बैंक मैनेजर दिलीप तिवारी द्वारा प्रार्थी के बहु निशा कंवर एवं प्रार्थी का धोखे से हस्ताक्षर करा कर छल पूर्वक 18,00,000/- रूपये आहरण कर आर्थिक क्षति पहुंचाने संबंधी लिखित शिकायत पत्र पर आरोपी के विरूद्ध दिनाँक 31/03/23 को अपराध क्रमांक 232/2023 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू उदय किरण को अवगत करा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बालको निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर आरोपी के ठिकानों पर टीम ने दबिश दिया। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी दिलीप तिवारी फरार हो गया था। आज दिनांक 19.04.2023 को आरोपी का रजगामार क्षेत्र पिकनिक मनाने जाने की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को पूछताछ करने पर करने पर अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
▪️
नाम आरोपी-
दिलीप तिवारी पिता श्री मोहनलाल तिवारी उम्र 38 वर्ष साकिन R.S.S. नगर कोरबा
: चोरी के मोटरसायकल सहित एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, Apr 16, 2023
कोरबा।
पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, श्री यू उदय किरण के दिशानिर्देश में , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेदी के मार्ग़दर्शन पर थाना प्रभारी पाली श्री राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में बेहतर पुलिसिंग प्रभावशील बनाने के लिए एवम् अपराध पर अकुंश लगाने अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम हेतु कार्यवाही की जा रही है जो दिनांक 15.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रंगोले निवासी रवि किशन चौहान अपनी घर के बाड़ी में एक सोल्ड मोटरसायकल को छुपा कर रखा है, बेचने के फिराक में लोगों को संपर्क कर रहा है कि घटना स्थल पर जाकर तस्दीकी कार्यवाही पर्यान्त रवि किशन को पूछताछ करने पर आरोपी के कब्जे से एक सोल्ड होण्डा सीबी साईन महरून कलर इंजन नंबर JC65E-D446095 चेचिस नंबर का ME5JC651AG7296016 कीमती लगभग 40000 /- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। अपराध सदर का घटित करना पाये जाने पर धारा 41 (1-4) / 379 भादवि0 के तहत थाना में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी का न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय जेएमएफसी पाली में पेश करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उक्त प्रकरण में तस्दीकी एवं विवेचना कार्यवाही में थाना पाली पुलिस स्टाफ निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव प्रआर. 319 ईश्वर सिंह राजपूत, प्रआर 387 रामू कुर्मी, आरक्षक गीतेश देवांगन, तेज प्रकाश अजय, आरक्षक शैलेन्द्र तंवर, आरक्षक विवेक तिर्की, आरक्षक चन्द्र प्रकाश रात्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आरोपी - रवि किशन चौहान पिता लाला चौहान, उम्र 23 साल, साकिन रंगोले, पाली, जिला कोरबा (छ.ग.)