: निजात अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही 1 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, Jan 21, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (आईपीएस) के द्वारा अवैध शराब गांजा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश मिलने पर थाना पचपेड़ी से टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम ओखर से आरोपी बीरबल साहू पिता स्वर्गीय लखनलाल साहू उम्र 52 साल निवासी ओखर थाना पचपेड़ी के कब्जे से 1 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर अपराध क्रमांक 31/ 2024 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक ओम प्रकाश कुर्रे के हमराह सहायक उप निरीक्षक मानिक लाल लहरे आरक्षक अश्वनी पटेल, आरक्षक उमेंद खूंटे का विशेष योगदान रहा
: बलात्कार का आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में ।
Tue, Jan 16, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान ) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण की प्रार्थिया थाना उप आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनाक 14.01.24 को रात्रि में उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी योगेश उर्फ मंगेश के द्वारा अपने घर रामा लाईफ सिटी सकरी में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया है। जिसकी रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया, जिस पर महिला संबंधी गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा प्रकरण के पिडिता का महिला पुलिस अधिकारी से धारा 161 जाफौ का कथन कराया गया है. जिसमें वह योगेश के द्वारा अपने घर में बंधक बनाकर बलात्कार करना बताई है। प्रकरण के आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सराहनिय भूमिका - उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उमेश उपाध्याय, आरक्षक प्रशांत महिलांगे, अमित पोर्ते, नर्मदा साहू, पवन ठाकुर, रूपेश कौशिक, मालिक राम साहू, महिला आरक्षक दुर्गा ओग्रे एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।आरोपी-
मंगेश उर्फ योगेश वैद्य पिता एन.डब्लू. वैद्य उम्र 42 वर्ष निवासी रामा लाईफ सिटी सकरी फेश-3 क्वाटर नम्बर आर-61 थाना सकरी, जिला बिलासपुर
: अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने वाले आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में।
Tue, Jan 16, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध रूप से सट्टा खिलाने वालो पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु. से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा के हमराह तोरवा पुलिस द्वारा अवैध रूप से सट्टा खिलाने वालो पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया ।
इस अभियान के दौरान बुधवारी बाजार में एक व्यक्ति के अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम चंद्र प्रकाश यादव पिता स्वर्गीय नरेंद्र यादव उम्र 23 वर्ष निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास थाना कोरबा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से 830 रूपये सट्टा पट्टी जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध 6 क छत्तीसगढ़ जुआ ( प्रतिषेध) अधिनियम के पृथक –पृथक अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है । प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, सउनि भरत लाल राठौर ,आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, यशपाल टंडन, उदय पाटले सुनील सिंह का विशेष योगदान रहा । आरोपीः- 1. चंद्र प्रकाश यादव पिता स्वर्गीय नरेंद्र यादव उम्र 23 साल निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़