: हत्या के आरोपी को सूचना बाद तत्काल पकड़ने में सकरी पुलिस को मिली सफलता
Sat, Dec 9, 2023
बिलासपुर सकरी,( न्यूज उड़ान) विवरण :- इस प्रकार है कि प्रार्थिया चंदा देवी डोंम पति कुंदन डोम उम्र 23 साल निवासी शांति नगर सकरी की थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 8.12. 23 के रात्रि 11.00 बजे राजा डोम इसके पति कुंदन डोम को मेरी बहन के साथ गलत काम करते हो कह कर लड़ाई झगड़ा कर रहा था, लड़ाई झगड़ा को देखकर चांदनी के साथ मिलकर बीच बचाव की फिर भी राजा डोम नहीं माना और इसके पति कुंदन डोम को मारकर हत्या कर दिया ।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवम तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया गया जिस पर प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी का पता तलाश कर घेराबंदी कर उसे उसके सकुनत से पकड़ा गया।आरोपी राजा डोम से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया सराहनिय भूमिका - उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, स उ नि जीवन साहू, हेमन्त आदित्य , प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, राजकुमार क्षत्री, आरक्षक पवन ठाकुर रूपेश कौशिक एवम कलेश्वर यादव एवं समस्त थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही है । आरोपी- राजा कुमार डोम पिता बैजनाथ डोम उम्र 24 साल निवासी ग्राम जपला थाना जपला जिला पलामु झारखंड हाल मुकाम शांति नगर दयाराम सतनामी के किराए के मकान थाना सकरी जिला बिलासपुर
: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, Dec 9, 2023
बिलासपुर ,(न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में कोटा पुलिस ने किया घटना के 24 घंटे के अंदर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तारविवरण - दिनांक 07.12.2023 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 7 साल को गांव का ही विकास कुमार उर्फ गोरे पोर्ते पिता श्याम आश्रय पोर्ते उम्र 30 साल के द्वारा दिनांक 07.12.2023 के 12:20 बजे खाई दूंगा कहकर अपने घर ले गया और मेरी लड़की के साथ अश्लील हरकत किया।प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान अपराध धारा सबूत के आधार पर आरोपी विकास कुमार उर्फ गोरे पोर्ते को दिनांक 08.12.2023 के 22.00 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक को न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग, स.उ.नि. मेलाराम कठौतिया, आरक्षक असीम भारद्वाज का सराहनीय योगदान है।
: सगे साढू भाई ने की हत्या, बहन के साथ अवैध संबंध बना हत्या का कारण
Sat, Dec 9, 2023
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )विवरण मृतक कुंदन डोम का आरोपी राजा डोम की बहन के साथ अवैध संबंध था इसके बारे में आरोपी द्वारा मृतक को कई बार समझाइए दी गई थी परंतु वह नहीं माना कल रात्रि में भी मृतक कुंदन डोम को आरोपी अपनी बहन के घर में देख लिया इसी बात से नाराज होकर आरोपी राजा डोम द्वारा मृतक कुंदन डम की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर सकरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया शव पंचनामा कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।