: दिव्यांग बच्चों के खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Fri, Dec 22, 2023
कोरबा समग्र शिक्षा अंतर्गत जिला कोरबा में दिव्यांग बच्चों का खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अंधरीकछार आत्मानंद स्कूल प्रांगण में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार तथा
सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिसमे मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा मनोज कुमार पाण्डेय, एडीपीओ के जी.पी. भारद्वाज तथा विभिन्न दिव्यांग स्कूलों के शिक्षक, बच्चे तथा पालक
उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारद्वाज ने कहा कि दिव्यांग बच्चे अपने आप को कमजोर न समझें वे अपनी प्रतिभा को हर क्षेत्र में साबित कर सकते हैं। आज खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने जो प्रस्तुती दी है वह सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
: कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Fri, Dec 22, 2023
कोरबा / समग्र शिक्षा जिला कोरबा अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक श्री सौरभ कुमार तथा सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्याहीमुड़ी में जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा अनुपयोगी सामग्रियों से उपयोगी वस्तुएं बनाकर अपनी प्रतिभा को साबित किया।
सभी विकासखण्डों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने जिला स्तर में भाग लिया। उक्त जानकारी जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा मनोज
पाण्डेय ने दी। कबाड़ से जुगाड़ में 5 विकास खण्डों से प्रति विकास खण्ड 3 प्रतिभागियों में भाग लिया जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया,जिसमे सम्बंधित स्कूलों के शिक्षक बच्चे तथा एपीसी समग्र शिक्षा उपस्थित रहे।
: 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का होगा आयोजन
Fri, Dec 22, 2023
कोरबा /कोरबा जिले में 67 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 28 जनवरी से 01 फरवरी 2024 तक प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी स्टेडियम टीपी नगर और सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में 20 राज्यों के लगभग दो हजार प्रतिभागी एवं कोच, मैनेजर, रेफरी आदि सम्मिलित होंगे। पांच दिवसीय इस आयोजन में 14 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं बेस बाल खेलेंगे। स्कूल शिक्षण विभाग एवं राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति अन्तर्गत होने वाले इस प्रतियोगिता की तैयारियों और आवासीय, परिवहन, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा आदि व्यवस्था को लेकर आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने आयोजन की रूपरेखा और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों, सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में राष्ट्रीय स्तर के शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है। इसकी तैयारियों एवं व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी.भारद्वाज ने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन तथा समापन प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी स्टेडियम टीपी नगर और सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में किया जायेगा। प्रतियोगिता में बेस बाल खेले जायेंगे। इसके लिए नियंत्रण कक्ष विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-एक और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा टीपी नगर को बनाया गया है। प्रतियोगिता में 720 बालक एवं 720 बालिकाएं कुल 1440 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त लगभग 560 विभिन्न राज्यों से कोच, मैनेजर, रेफरी, आफिसियल स्टाफ भी आयेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बालक-बालिका हेतु अलग-अलग आवास व्यवस्था, खेल के आयोजन हेतु मैदान निर्माण व्यवस्था सहित चिकित्सा, सुरक्षा, पेयजल एवं साफ-सफाई, परिवहन, पुरस्कार, खेल सामग्री, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्युत व्यवस्था आदि पर बैठक में चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने आयोजन को गंभीरता से लेने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखते हुए सफल आयोजन में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने आवास, भोजन तथा खिलाड़ियों को खेल मैदान तक पहुंचाने परिवहन की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिये। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, खेल अधिकारी, परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों के अधिकारी उपस्थित थे।