: जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान
Wed, Dec 20, 2023
कोरबा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् कोरबा जिले के किसानों को 25 दिसंबर को वर्ष 2014-15 के 13879 एवं 2015-16 के 12077 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। खाद्य अधिकारी श्री जे. के. सिंह ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 13879 किसानों से 91714.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी जिसका बोनस राशि 2751.435 लाख रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 12077 किसानों से 82052.43 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 2461.5729 लाख रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।
: विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा के तहत शिविर का आयोजन आज
Wed, Dec 20, 2023
कोरबा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 21 दिसंबर 2023 को विकासखंड कोरबा के ग्राम चचिया में 10 बजे से, जिल्गा में दोपहर 2 बजे से, विकासखंड कटघोरा के ग्राम कसाईपाली में 10 बजे से और चाकाबुड़ा में 2 बजे से, पोडी उपरोडा ब्लॉक के लेपरा में 10 बजे से, गुरसिया में दोपहर 2 बजे से, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम नोनदरहा में 10 बजे से, बरकोनहा मे 2 बजे से, विकासखंड पाली के ग्राम इरफ में 10 बजे से और गोपालपुर (नवागांवखुर्द) में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया है। इसी तरह नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत अप्पू गार्डन के सामने वार्ड क्रमांक 15 में सुबह 10 बजे से, ओपन थियेटर घण्टाघर कोरबा वार्ड क्रमांक 21 में दोपहर 2 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर लगाया जाएगा।
: विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिला जनमन अभियान की जानकारी
Wed, Dec 20, 2023
कोरबा कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान एवं समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए जनमन अभियान के संबंध में निर्देश दिए जाने के पश्चात् आज जनपद सीईओ पोड़ी-उपरोड़ा द्वारा पहुंचविहीन ग्राम समेलीभाठा में बिरहोर
जनजातियों को जनमन अभियान अंतर्गत होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए पंजीयन के विषय में भी बताया। इस अभियान के तहत निर्धारित 11 बिंदुओं के प्रारूप के आधार पर जमीनी स्तर पर सर्वे कर विशेष पिछड़ी जनजातियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।