: डीपीएस बालको ने अपना वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया।
Sun, Dec 17, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान) दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालको ने 16 दिसंबर, 2023 को वार्षिक समारोह, 2023 बहुत धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर बालको के सीएफओ श्री अमित गुप्ता मुख्य अतिथि थे।कुल मिलाकर, 600 प्रतिभागी थे जिन्होंने 3 घंटे तक उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत गीत और अभिनंदन के साथ हुई।
इसके बाद वंदे मातरम् और अरपा पैरी की धार गाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पृथ्वी बचाओ, जल बचाओ, महाराणा प्रताप, रामसेतु, कोरोना महामारी, भारत का स्वर्ण युग, रोबोटिक नृत्य आदि विषयों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं।दर्शकों ने कार्यक्रम भरपूर आनंद लिया। शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों के साथ उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया गया और इसे भी भारी संख्या में दर्शक मिले। फूड स्टॉल भी लगाए गए जिन्हें दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिला।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
: श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ
Sun, Dec 17, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान )अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन छ.ग. प्रदेश की कोरबा शाखा के द्वारा दिनॉक 16 दिसम्बर दिन शनिवार से श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का प्रारम्भ हो गया है।इस हेतु प्रसिद्व भागवत कथा आचार्य परमपूज्य श्री लाल जी दीक्षित जी महाराज अपने सहयोगियों के साथ मथुरा से कोरबा पधार चुके है जिनके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 3.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक कथा कही जायेबी।भागवत कथा के पूर्व महिला मंडल के द्वारा आज ही प्रातः 10.00 बजे मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर से श्री सप्तदेव मंदिर तक एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जो मुख्य मार्ग होकर मंदिर पहूॅची जहॉ देव स्थापना कर इस यात्रा को विराम दिया गया तत्पश्चात दोपहर 3.30 बजे से कथा प्रारम्भ हुई एवं कथा में भागवत महाम्य, भीष्म स्मृति, परीक्षित चरित्र, शुकदेव जी की मनमोहक कथा सुनाकर आचार्य जी ने सभी को भाव विभोर कर दिया।अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन छ.ग. प्रदेश ने समस्त कोरबा नगर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक की संख्या में मंदिर पधारकर कार्यक्रम का पुण्य लाभ अर्जित करें।
: गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित
Sat, Dec 16, 2023
कोरबा कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर जिले में आगामी गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर 2023 को शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस में जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों, एफ.एल.3 बार एवं मद्य भण्डारण-भण्डागार 18 दिसम्बर 2023 को सम्पूर्ण दिवस पूर्णतः बंद रहेंगे।