: कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
Wed, Dec 20, 2023
कोरबा।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने तथा अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश के पश्चात् अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत प्राथमिक शाला पंडरीपानी, बिरवट में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पंडरीपानी में प्रातः 10 बजे शिक्षक अनुपस्थित मिले। प्राथमिक शाला बिरवट में भी एक शिक्षक अनुपस्थित पाया गया। ग्राम पंचायत नगोईबछेरा के प्राथमिक शाला में निरीक्षण के दौरान शिक्षक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को सूचित किया गया है।
: बुधराम का बन रहा पक्का मकान, बारिश में अब नहीं होना पड़ेगा परेशान
Wed, Dec 20, 2023
कोरबा मजदूरी का काम करने वाले बुधराम अघरिया का सपना था कि उसका भी कोई पक्का मकान हो, ताकि बारिश के दिनों में उनके परिवार को परेशान न होना पड़े। मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करनेे वाले बुधराम को जब जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उनका नाम भी आवास के लिए चयनित किया गया है तो उन्हें बहुत खुशी हुई। अपना नाम आवास के लिए चयनित होने के पश्चात् उन्होंने जनपद के अधिकारियों से संपर्क किया। अब खाते में राशि मिलने के पश्चात् बुधराम अपने पक्का मकान का सपना पूरा कर रहा है। बुधराम अपने बेटे के साथ अपनी ही देखरेख में पक्का मकान का निर्माण करा रहा है। जल्दी ही घर बन जाने से उनकी परेशानी दूर हो जाएगी।
पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मोरगा के जूनापरा में रहने वाले बुधराम अघरिया ने बताया कि गरीबी की वजह से पक्का मकान का सपना उसके लिए महज एक सपना ही था। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह एक दिन पक्का मकान बना लेगा। बुधराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राही के रूप में उनका नाम आने के पश्चात् उन्हें आवास निर्माण के लिए राशि बैंक खाते में प्राप्त हुई। राशि मिलने के पश्चात् वह अपना मकान बना रहा है। कुछ दिनों के भीतर घर पूरी तरह से बन जाएगा और वे अपने परिवार के साथ पक्के मकान में शिफ्ट हो जाएंगे। बुधराम ने बताया कि वे वर्तमान में कच्चे मकान में निवास करते हैं। मकान कच्चा होने की वजह से बारिश में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खपरे से भी पानी नीचे टपकने से बिस्तर भीग जाते थे। अब पक्का मकान बनने से उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी। बुधराम ने प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 दिसंबर को प्रथम कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में 18 लाख आवास बनाने का निर्णय भी लिया गया है।
: कोरबा में जेसीआई लीजेंड के अध्यक्ष बने - राजन बर्नवाल
Wed, Dec 20, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान ) जेसीआई कोरबा सेन्ट्रल का वार्षिक चुनाव होटल जश्न में आयोजित किया गया, जिसमे सर्वसहमति से जेसीआई राजन बरनवाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया जिसमें मुख्य रूप से इंजिनियर राज अग्रवाल चुनाव आधिकारिक रूप में बजरंग अग्रवाल हरीश लालवानी एवं घनश्याम अग्रवाल के विशेष भूमिका रही तथा विशेष सहयोगी के रूप में प्रकाश जैन, राजेश अग्रवाल KCC तथा योगेश जैन, दिव्यानन्द अग्रवाल तथा सज्जन अग्रवाल, जगदीश सोनी इत्यादि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे । राजन बर्नवाल ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि आगामी सत्र में जेसीआई के भवन के निर्माण को अवश्य पूरा कर लिया जाएगा ।
जेसीआई क्लब क़रीब 115 देशों में तथा भारत में छब्बीस राज्यों में स्थित JCI की
भारत में 1949 में एवं कोरबा में 1996 में क़रीब सत्ताईस वर्ष पूर्व स्थापना हुई जेसीआई पूरे भारत में दो लाख से अधिक सदस्य एक्टिव होकर काम कर रहे है ।
जेसीआई का उद्देश्य युवाओं में लीडरशिप तथा व्यक्तित्व विकास करना है ।
जेसीआई का विश्वास है कि ईश्वर में आस्था मानवता की सर्वोत्तम की सेवा ही सर्वोच्च सर्वोतम सेवा है ।आर्थिक न्याय शासन व्यक्ति का नहीं विधी का होना चाहिए
इन्हीं उद्देश्यों को लेकर क़रीब 27 वर्षों से कोरबा में कोरबा सेंट्रल जेसीआई जूनियर जेसीआई ,जेसीरेट विंग के रूप में काम कर रहा है।
सत्र 2024 - 25 के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले जेसीआई सदस्य राजन बरनवाल को सर्वसहमति से नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया , यह लीजेंड ऐसा काम करेगा जिससे पूरे शहर में उसका नाम रौशन हो
JCI और JCI लीजेंड दोनों मिलकर ऐसा काम करेंगे जिससे इसकी उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।