: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को उपस्थित होने के निर्देश
Fri, Dec 1, 2023
कोरबा अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती सीमा गौतम नायक द्वारा बताया गया है कि श्री अशोक कुमार सूर्यवंशी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र कोल्गा विकासखण्ड कोरबा में पदस्थ है, जिनका निवास का पता ग्राम पोस्ट जरहाभाठा (बढ़ईचॉल) पुराना नाका बिलासपुर 25 मार्च 2016 से लगातार कार्य से अनुपस्थित है। उन्होंने संबंधित को अंतिम चेतावनी देते हुए कार्य में उपस्थित होने अन्यथा एक तरफा कार्यवाही हेतु स्वयं जिम्मेदार होने की बात कही है।
: कोरबा विधानसभा में 1309 और पाली-तानाखार, रामपुर में 900-900 डाक मतपत्र हुए प्राप्त
Fri, Dec 1, 2023
कोरबा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में विधानसभावार निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केंद्र से विशेष संवाहक द्वारा डाक मतपत्रों की कुल संख्या 4031 है। नोडल अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के डाक मतपत्र रामपुर विधानसभा अंतर्गत 900, कोरबा 1309, कटघोरा 922, पाली-तानाखार 900 डाकमत पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी तरह जिले में दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु एवं कोविड प्रभावित अंतर्गत मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र से मतदान करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 227 है। जिसमें रामपुर में 20, कोरबा में 138,कटघोरा में 26 और पाली तानाखार में 43 है। जिले में ईटीपीबीएस अंतर्गत 01 दिसंबर तक प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या 163 है। जिसमें रामपुर 32,कोरबा 56, कटघोरा 28 और पाली तानाखार 47 है। मतगणना दिवस में उक्त डाक मतपत्रों तथा निर्धारित तिथि तक प्राप्त ईटीपीबीएस डाक मतपत्रों की गणना सुनिश्चित की जाएगी। ईटीपीबीएस की संख्या परिवर्तनीय है, इस संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को जानकारी साझा भी की जा रही है। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस की गणना प्रारंभ होगी। अपर कलेक्टर ने बताया कि ईटीपीबीएस अंतर्गत प्राप्त डाक मतपत्रों की गणना मतगणना से प्रारंभ होने से पूर्व तक स्वीकार किए जाएंगे। अभी तक कुल 4421 डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस प्राप्त हुए हैं।
/कमलज्योति/
: लेट कम्युनिटिस लीड’ की थीम के साथ मनाया गया विश्व एड्स दिवस
Fri, Dec 1, 2023
कोरबा श्री सौरभ कुमार कलेक्टर के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी के नेतृत्व में जिले में विश्व एड्स दिवस ’लेट कम्युनिटिस लीड’ थीम के साथ मनाया गया। इस थीम का आशय है कि बीमारी से प्रभावित समुदायों को नेतृत्व करने की भूमिका के लिए प्रोत्साहित करना है।
विश्व एड्स दिवस पर एड्स जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी तथा नर्सिग कॉलेज के छात्र छात्राए तथा अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे। जिले के मेडिकल कॉलेज, सामु.स्वा.केन्द्रों, प्राथ.स्वा.केन्द्रों तथा शहरी तथा ग्रामीण हेल्थ एंड सेंटर्स में भी जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
एड्स जागरूकता पर हस्ताक्षर अभियान, एड्स जागरूकता रैली तथा नर्सिग कॉलेज की छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरूस्कार तथा प्रमाण-पत्र दिया गया।