: कैसी होगी मतगणना ? राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और संलग्न कर्मचारियों ने जानी व्यवस्था
Thu, Nov 30, 2023
कोरबा विधानसभा निर्वाचन 2023 आम चुनाव अन्तर्गत 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना से दो दिन पूर्व संलग्न कर्मचारियों ने विधानसभावार निर्धारित मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों एवं डाकमत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों ने भी मतगणना हाल में जाकर मतगणना प्रक्रिया के रिहर्सल को पूर्वावलोकन किया।
झगहरा स्थित आईटी कालेज भवन में मतों की गिनती हेतु आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मतगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों, अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में रिटर्निंग अधिकारियों श्री प्रदीप साहू, श्रीकांत वर्मा, श्री हरिशंकर पैकरा और श्रीमती ऋचा सिंह ने रामपुर, पाली-तानाखार, कोरबा एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र हेतु निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना कार्य से संबंधित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना टेबल में उपलब्ध सभी प्रपत्रों को पूर्ण करने की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने के निर्देश भी दिए। रिटर्निंग अधिकारियों ने सहायक मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए। मौके पर संलग्न पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मतगणना हाल में मोबाइल या पेन सहित अन्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध होगी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा सहित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ.एम.एम.जोशी उपस्थित थे।
*मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए प्राधिकार पत्र अनिवार्य-*
मतगणना स्थल शासकीय पालीटेक्निक कालेज पसिर में ही प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र एवं संस्था से संबंधित पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है। मीडिया सेंटर से मतगणना कक्ष तक क्रमवार निर्धारित अवधि तक पांच-पंाच मीडिया कर्मियों को अधिकृत अधिकारी के साथ प्रवेश करना होगा। मतगणना कक्ष में मोबाइल/कैमरा लाना प्रतिबंधित है।
: हाथी-मानवद्वन्द रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं:सौरभ कुमार
Thu, Nov 30, 2023
कोरबा कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज वन विभाग सहित विद्युत और क्रेडा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथी और मानव द्वंद को कम करने तथा जंगली हाथियों से किसी तरह की जनहानि न हो, इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर भगाने में लगी टीम को अलर्ट रहने और वन्य प्राणियों को नुकसान पहुँचाने वाले विद्युत तारों को दुरुस्त करते हुए निर्धारित ऊँचाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हाथी मानवद्वन्द कम करने हेतु गठित समिति की बैठक लेते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में अवैध हुकिंग पर कार्यवाही के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। उन्होंने वन क्षेत्रों में खुले हुए विद्युत तारो को कवर करने के निर्देश दिए। बैठक में हाथियों द्वारा किए जाने वाले फसलों के नुकसान पर मुआवजे का वितरण समय पर कराने, जनहानि की घटनाओं पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्दी तैयार कर प्रस्तुत करने, धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी और उठाव कर परिवहन कराने, जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में जाने वाले शिकारियों पर कार्यवाही करने, अनावश्यक जंगलों में नहीं जाने के लिए लोगों को जागरूक करने के संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में हाथियों को आकर्षित करने वाले फसलों के स्थान पर अन्य फसल के लिए प्रोत्साहित करने के सम्बंध में भी चर्चा हुई। वनमण्डल अधिकारी कुमार निशांत द्वारा हाथी-मानवद्वन्द रोकने की दिशा में की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैठक में कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत,विद्युत विभाग के सीपी गढ़ेवाल, बी एल सिदार, बीबी नेताम, एन एल पटेल आदि उपस्थित थे।*आमनागरिको को सतर्क रहने की अपील*कलेक्टर सौरभ कुमार ने वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों और आमनागरिको से अपील की है कि वे अनावश्यक जंगलों की ओर न जाएं। क्षेत्र में जंगली हाथियों के आगमन पर किसी तरह की छेड़खानी न करे और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने किसी तरह के नुकसान पर मुआवजा प्रकरण तैयार कर प्रभावित को शीघ्रता से प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने वन्य प्राणियों को नुकसान नहीं पहुचाने की भी अपील की है और जनहानि रोकने के लिए वन विभाग की टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
: बेलगाम राखड़ परिवहन पर अंकुश लगाने लखन ने की मांग
Wed, Nov 29, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान )बेलगाम राखड़ परिवहन से आय दिन हो रहे हादसो से कई जानें जा चुकी है, ।उसके बाद भी जिला प्रशासन और पुलिस इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन ने मांग की है राखड परिवहन के लिए व्पयाक तौर पर गाइडलाइन बनाने की जरुरत है। अभी 24 घण्टे परिवहन हो रहा है। इसे रात के समय ही परिवहन शुरु करने की मांग की है। लखन ने कहा की राखड़ परिवहन को जिस तरह छूट दी है है, उससे आम लोग भेड़ बकरियो की तरह रौंदे जा रहे हैं। सड़क हादसे में शिक्षिका रोशनी बंजारे के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।