: रेतघाट में अवैघ खनन, तहसीलदार ने 6 टैक्टर पकड़े
Sun, Oct 2, 2022
कोरबा।
नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल के द्वारा 15 अक्टूबर तक रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के बाद भी चोरों पर इसका असर नहीं पड़ा। कटघोरा तहसीलदार ने आज सुबह यहां के धंवईपुर रेतघाट पहुंचकर 6 ट्रैक्टर पकड़े। पुलिस को इन्हें सौंपा गया है। अगली कार्रवाई माइनिंग विभाग के द्वारा की जाएगी। बताया गया कि कुल 6 प्रकरण यहां से पकड़े गए हैं। ये सभी अलग-अलग लोगों के हैं। इनमें रेत भरी गई थी और इन्हें अगले प्वाइंट के लिए भिजवाया जा रहा था। खबर मिलने पर प्रशासन के अधिकारी ने टीम के साथ धंवईपुर रेतघाट पहुंचकर जायजा लिया। बताया गया कि मौके पर कुछ वाहन चालक पकड़े गए जबकि कुछ भाग गए। यहां से वाहनों को थाना तक लाने की व्यवस्था कराई गई। पुलिस ने उक्तानुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जबकि दो और ट्रैक्टर रामपुर बेरियर में पकड़े गए जिनमें रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। 15 जून से 15 अक्टूबर तक रेत खनन को प्रतिबंधित किया गया है लेकिन लगातार देखने को आता रहा कि सभी घाटों से रेत की चोरी की जा रही है। यह बात और है कि सभी तरफ रेत चोरी पर निगरानी करने के दावे समय-समय पर होते रहे हैं।
: नवरात्र पंचमी में धर्म जागरण द्वारा निकाली गई भव्य 108 मीटर की लंबी चुनरी यात्रा
Sun, Oct 2, 2022
कोरबा।
30 सितंबर 2022 नवरात्र पंचमी तिथि को धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति द्वारा भव्य 108 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें कोरबा जिले की मातृशक्तियों ने कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना एवं हनुमान चालीसा के पश्चात माता की चुनरी लेकर एसईसीएल हेलीपैड के पास अवस्थित माता अष्टभुजी के मंदिर में चुनरी को चढ़ाया जिसमें धर्म जागरण के प्रांत संयोजिका राजमति दीदी प्रांत परियोजना प्रमुख शंकर साव प्रान्त सह परियोजना प्रमुख भोजराम देवांगन विभाग संयोजक सुनील सिंह, विभाग संयोजिका विद्या महंत, जिला संयोजिका गंगा महंत, विभाग संघ चालक सत्येंद्र नाथ दुबे, जिला कार्यवाहक रामविलास पाल, जिला संयोजक विजय नायक, जिला सहसंयोजक राज नारायण गुप्ता, निधि प्रमुख महेंद्र सिंह, परियोजना प्रमुख अमरेश प्रधान, राम कुमार साहू, नगर संयोजक धर्म जागरण आशीष गोयल, हेमंत जायसवाल, दिनेश भात्रा, विहिप धर्म प्रसार से रणधीर पांडेय, बजरंग दल जिला संयोजक अजय यादव नगर निगम के पार्षद गण हितानंद अग्रवाल, ऋतु चौरसिया, नारायण महंत, द्रौपदी वर्मा एवं मातृशक्ति प्रीति स्वर्णकार, रूखमणी नायर, रीना बरेठ, संतोषी सिंह, सरिता कौशिक, हरबाई, दुर्गा महंत, ज्योति वर्मा, चंद्रमणि उपाध्याय सुनीता सिंह, अर्चना सिंह, अर्चना राखोंडे, अन्य जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु एवं मातृ शक्तियों का विशेष योगदान रहा। अष्टभुजी माता के पुजारी भगत जी द्वारा माता का विधि विधान से पूजा पश्चात चुनरी चढ़ाया गया। जिला संयोजिका द्वारा बताया गया कि हिन्दू समाज में आज पूर्ण रूप से जाति भेद खत्म हो रहा है। आज की इस यात्रा में सभी वर्ग जाति की मातृशक्ति ने बिना किसी भेदभाव के साथ समतापूर्वक भाग लिया और विधर्मियो द्वारा जो सनातन धर्म के विरुद्ध जो षड़यंत्र चलाकर बरगलाया जा रहा है उसमें वो कभी सफल नही होंगे सनातन धर्म मजबूत है और मजबूत रहेगा इसका संदेश दिया। हम सब के मार्गदर्शक दीपक जी विशेष रुप से अंबिकापुर से मार्गदर्शन देने के लिए उपस्थित थे।
: 21 दिनों से बालकों प्रबंधक के खिलाफ मजदूर बैठे क्रमिक भूख हड़ताल पर
Sun, Oct 2, 2022
0 क्षेत्रीय नेतागण एवं जिला प्रशासन नहीं ले रहे सुध
कोरबा।
कोरबा जिले में वेदांता समूह की कंपनी बालकों के खिलाफ मजदूर लगभग 21 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल पर बैठे मजदूरों का कहना है कि बालको प्रबंधक द्वारा हमें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया हैं और 4 महीने का वेतन भी नहीं दिया गया हैं, धरने पर बैठ जितने श्रमिक बैठे हुए हैं। उन सभी को बालको प्रबंधक द्वारा निलंबित कर दिया गया है। जिसके विरोध में 20 से 25 श्रमिक अपनी मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। धरने पर बैठे श्रमिकों ने कहा हैं की हमारा आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा है। उन्होंने आगे कहा की मजदूर अपनी मांगों को लेकर लगभग 21 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन मजदूरों का मसीहा बताने वाले नेतागण हो या जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी नजर अंदाज करते दिख रहे हैं।