: यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो बैठक आयोजित कुलगाम
Sun, Nov 26, 2023
जम्मू एवं कश्मीर/कुलगाम(-न्यूज उड़ान)
जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रभारी बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो (कश्मीर) अमित स्याल यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो की जिला बैठक में भाग लेने के लिए कुलगाम पहुंचे।युवा कांग्रेस के चल रहे अभियान यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के तहत युवाओं से बातचीत करने के लिए कश्मीर के दौरे पर आए सयाल ने कहा कि युवाओं को राजनीति में शामिल होने के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। जेकेपीवाईसी के उपाध्यक्ष शोएब मगरे, डीवाईसी कुलगाम के अध्यक्ष तारिक अहमद शेख उपाध्यक्ष रकीब मलिक, एवाईसी के अध्यक्ष डीएच पोरा कुलगाम यावेर अहमद, एवाईसी के अध्यक्ष देवसेर सबजार अहमद, एवाईसी के उपाध्यक्ष देवसेर सैयद दानिश, युवा नेता सज्जाद अहमद भट, युवा नेता हिलाल अहमद वानी और बैठक में युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए.
...
अनिल भारद्वाज
: राजौरी के बाजीमाल के जंगल में दो दिन से चल रही मुठभेड़ में ढांगरी हमले का मास्टरमाइंड आतंकी कारी समेत दो ढेर, हथियार बरामद
Thu, Nov 23, 2023
जम्मू/( न्यूज उड़ान )जम्मू संभाग के जिला राजौरी के धर्मसाल पुलिस थाना क्षेत्र बाजीमाल में वीरवार दूसरे दिन भी मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। अभी तलाशी अभियान जारी है बतादें कि बाजीमाल जंगल मे।बुधवार को आतंकी गोलीबारी में सेना के 4 जवानों ने शहादत दी थी।
पीआरओ डिफेंस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादी कारी मारा गया है। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया है। आतंकी कारी लश्कर-ए-तैयबा का बड़े रैंक का आतंकी कमांडर था। वह पिछले एक वर्ष से अपने ग्रुप के साथ पुंछ जिला व राजौरी जिला में सक्रिय था। उसे ढांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। इन आतंकियों को इन क्षेत्रों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए भेजा गया था। वह आईईडी लगाने, गुफाओं से छिपकर हमला करने और प्रशिक्षित स्नाइपर था। इस साल एक जनवरी को राजौरी के ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था, जिसमें सात लोगों को शहीद किया गया था इमसें पांच लोग गोलीबारी में और दो लोग आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे। सीमावर्ती जिला राजौरी के धर्मसाल के बाजीमाल सीमावर्ती क्षेत्र में सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ वीरवार सुबह एक बार फिर शुरू हुई। बुधवार सुबह 9 बजे शुरु हुई मुठभेड़ रात तक जारी रही। अंधेरा होने के कारण करीब 12 घण्टों बाद गोलीबारी बंद कर दी गई लेकिन सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा डाले रखा और दो आतंकियों को ठोक दिया गया। जानकारी के अनुसार एक आतंकी का शव मिला और दूसरे मारे गए आतंकी के शव व अन्य आतंकियों की तलाश जारी थी। फिलहाल पौने तीन बजे से गोलीबारी बंद है। बता दें कि बुधवार को कालाकोट के बाजीमाल जंगल में आतंकी मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद हुए हो गए थे। ड्रोन कैमरा, खोजी कुत्तों , जवानों का तलाशी अभियान जारी है।
...
अनिल भारद्वाज